ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
मनोरंजन

राखी सावंत के सपोर्ट में आए पति रितेश, राघव चड्ढा को हिदायत देते हुए बोले- केजरीवाल जी इन्हें एजुकेट कीजिए

नई दिल्ली। बॉलीवुड की ड्रामा क्वींन मानी जाने वाली राखी सावंत इन दिनों काफी गुस्से में हैं। राखी की ये नाराजगी दिल्ली के राजेंद्र नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक राधव चड्ढा के बयान के बाद सामने आई है। राखी और आम आदमी पार्टी की रार में अब राखी सांवते के पति रितेश भी कूद पड़े हैं।

पति रितेश ने किया ये ट्वीट

राखी ने एक ट्वीट पोस्ट करते हुए इसे अपने पति रितेश का ट्वीट बताया है। पोस्ट में राखी के पति ने ‘आप’ नेता राघव चड्ढा को करारा जवाब देते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल से विधायक को शिक्षित करने की अपील की है। राखी ने जिस ट्वीट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है उसमें बीजेपी, कांग्रेस के साथ-साथ आप नेता और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी टैग हैं।

रितेश ने ‘आप’ को दी धमकी

ट्वीट में लिखा है कि कृपया अपने राजनीतिक फायदे के लिए किसी का पर्सनल लाइफ खराब न करें। रितेश आगे सीएम अरविंद केजरीवाल को टैग करते हुए लिखा- कृपया अपने विधायक को एजुकेट करें, नहीं तो अगर मैंने शिक्षित किया तो कहीं भी ‘आप’ नहीं दिखेगा

पति का सपोर्ट परकर खुश हैं राखी सावंत

हसबैंड रितेश के इस ट्वीट से राखी बहुत इमोशनल हो गईं हैं। उन्होंने इसे इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा , ‘मेरे पति ने राघव चड्ढा को जवाब दिया। मुझे अभी तक अकेले जान कर लोग सताते थे। आज ये कहते हुए मेरे आंखो में आंसू आ गए कि आज मेरा भी कोई है, जो मेरे मान सम्मान के रक्षा के लिए खड़ा है। धन्यवाद मेरे प्यारे पति रितेश।’

ये है पूरा मामला

दरअसल, ये सारा विवाद तब शुरू हुआ जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने हाल ही में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बड़ा बयान। इसके बाद आम आदमी पार्टी के नेता प्रवक्ता राघव चड्ढा ने नवजोत सिंह सिद्धू पर निशाना साधते हुए उन्हें पंजाब की राजनीति का राखी सावंत कहा दिया। राखी को जब ये बात पता चली तो उन्होंने राघव चड्ढा को जमकर खरी-खोटी सुनाई। हालांकि अब राखी के पति भी उनके बचाव में उतर आए हैं।

Related Articles

Back to top button