ब्रेकिंग
Supreme Court Verdict: विवाहित बेटियां भी अनुकंपा नियुक्ति की हकदार; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पुर... Gwalior Crime News: सौतेला पिता ही निकला 13 वर्षीय छात्रा का हत्यारा; शव को नदी में मगरमच्छों के बीच... MP Cabinet Decisions: मध्य प्रदेश कैबिनेट का बड़ा तोहफा; 21 हजार करोड़ से अधिक की स्वीकृति, स्वामित्व ... CBSE Class 12th Results: ऑन-स्क्रीन मार्किंग में धांधली का आरोप; NSUI ने दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की... Ahmedabad Sports Club Bomb Threat: अहमदाबाद स्पोर्ट्स क्लब में ब्लास्ट की धमकी; लश्कर और दाऊद इब्राह... Yogi Adityanath in Kushinagar: कुशीनगर को बड़ी सौगात; फाजिलनगर अब कहलाएगा 'पावागढ़', सीएम योगी ने किय... DK Shivakumar CM News: कर्नाटक के नए मुखिया डी.के. शिवकुमार; शिक्षिका ने याद किए स्कूली दिन, कहा- 'न... ED Raids on Drugs Network: दाऊद इब्राहिम के करीबी सलिम डोला पर ईडी का शिकंजा; मुंबई से राजकोट तक 20 ... Bihar Politics: बंगले पर घमासान! राबड़ी देवी को बंगला खाली करने के आदेश पर भड़की RJD, सम्राट चौधरी का... Mathura Crime News: फर्जी साधु का पर्दाफाश; हाई-पैकेज वाली युवतियों को फंसाकर करता था दुष्कर्म और ब्...
मनोरंजन

कार एक्सीडेंट में मरे शख्स को आर्थिक मदद दे रहे हैं रजत बेदी, पीड़ित की पत्नी को दी नौकरी, बेटियों के नाम करवाएंगे FD

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता रजत बेदी इन दिनों एक कार एक्सीडेंट की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों राजेश बौध नाम के एक शख्स का उनकी कार से एक्सीडेंट हो गया था। जिसके बाद राजेश बौध की मौत हो गई थी। अब रजत बेदी ने खुलासा किया है कि राजेश बौध की मौत के बाद वह उसके परिवार को आर्थिक मदद पहुंचाने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

साथ ही रजत बेदी ने यह भी कहा है कि भले ही उनकी कोई गलती नहीं थी, लेकिन वह इन सब के लिए खुद को दोषी महसूस करते हैं, और उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद करने का फैसला किया है। राजेश बेदी ने अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। उन्होंने इस पूरी घटना पर बात करते हुए कहा, ‘इस एक्सीडेंट ने मुझे पूरी तरह से तोड़ दिया है। भले ही यह मेरी गलती नहीं थी। मैं टूट हो गया हूं, यह सोचकर कि मेरे साथ ऐसा हुआ है। मैंने उसकी जान बचाने की पूरी कोशिश की।’

रजत बेदी ने आगे कहा, ‘मैंने राजेश बौध के सभी खर्चों का ख्याल रखा। यहां तक कि मैंने अंतिम संस्कार का भी खर्चा उठाया है। मैं उनके परिवार को आर्थिक मदद देना जारी रखूंगा। मैं बस पुलिस का काम पूरा होने का इंतजार कर रहा हूं, और फिर मैं उनकी बेटियों की देखभाल करूंगा और उनके लिए कुछ एफडी करवाऊंगा। मैंने उनकी पत्नी को भी एक स्थिर नौकरी दिलवा दी है, ताकि कम से कम परिवार की आमदनी अच्छी हो।

अपने साथ हुए इस कार एक्सीडेंट को याद करते हुए रजत बेदी ने कहा, ‘एक्सीडेंट के बाद मैं कार से बाहर निकला। राजेश बौध को उठाया और अस्पताल ले गया। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोग कह रहे थी, ‘अरे एक्टर है एक्टर’। गनीमत रही कि हादसा रात में नहीं हुआ। यह शाम के 5:30 बजे हुआ, नहीं तो लोगों ने मान लिया होता कि मैं पीकर गाड़ी चला रहा था।’ अभिनेता ने बताया है कि इस पूरे मामले में उनकी गलती नहीं थी क्योंकि वह वास्तव में धीमी गति से गाड़ी चला रहे थे। राजेश अचानक उनकी कार के सामने आ गया।

अंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन के पास वह पूरी तरह से नशे में था। एक्सीडेंट होने के बाद रजत बेदी खुद तुरंत उसे कूपर अस्पताल ले गए। एक्सीडेंट के बाद उन्होंने राजेश को हर संभव मदद दी। रात में 3.30 बजे ब्लड की व्यवस्था की और उसके परिवार को सपोर्ट किया। गौरतलब है कि राजेश बौध की मौत के बाद पुलिस ने रजत बेदी के खिलाफ आईपीसी की धारा 304-ए (लापरवाही के कारण मौत की वजह बनना) के तहत मामला दर्ज किया हुआ है।

Related Articles

Back to top button