ब्रेकिंग
व्हाट्सएप का नया सुरक्षा कवच: अब एक अकाउंट में जोड़ सकेंगे कई Passkey, अनजान कॉल्स और हैकिंग से मिले... रक्षाबंधन 2026 पर करें अन्न, गुड़ और वस्त्र का दान; भाई के जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और आरोग्य रात में मोबाइल स्क्रीन से मेलाटोनिन पर बुरा असर: डॉक्टर से समझें सोने से पहले स्क्रीन टाइम घटाने का ... जालंधर लेक्चरर नेहा मर्डर केस: पति उमंग और गर्लफ्रेंड की 206 पन्नों की WhatsApp चैट लीक, खुला शादी औ... नेपाल में तिब्बत से आई विनाशकारी बाढ़: 1000 से अधिक लोगों के बहने की आशंका, 105 भारतीय लापता; 12 हेल... आंध्र प्रदेश में दामाद ने प्रेमिका संग मिलकर की सास की हत्या: गहनों के लिए तकिए से दबाया मुंह, जेवर ... IMD Weather Update: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी, जानें अपने राज... जयपुर डकैती का पर्दाफाश: 10 हजार KM पीछा कर यूपी-नेपाल बॉर्डर से 'नेपाली गैंग' के 3 गुर्गे गिरफ्तार धनबाद कोलियरी रिश्वतकांड: 1993 के ₹300 घूस मामले में हाईकोर्ट ने माना मानवीय आधार, जेल में बिताई अवध... MPSC पेपर लीक में फिल्मी ट्विस्ट: गर्लफ्रेंड को ड्रग इंस्पेक्टर बनाने के लिए लीक किया पेपर, 7वीं रैं...
खेल

सोना हुआ महंगा, चांदी की चमक भी बढ़ी, खरीदारी से पहले चेक कर लें रेट

नई दिल्ली। सोना और चांदी शुक्रवार को महंगे हो गए। रुपये की कमजोरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोना 555 रुपये की तेजी के साथ 45,472 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबार में गोल्ड 44,917 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी पिछले कारोबार के 57,425 रुपये प्रति किलोग्राम से 975 रुपये बढ़कर 58,400 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 12 पैसे की गिरावट के साथ 74.35 पर खुला।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,752 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22.16 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज, सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज), तपन पटेल ने कहा कि पिछले कारोबारी सत्र में मजबूती के बाद आज सोने की कीमतों में मजबूती आई है।

सोने की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:03 बजे दिसंबर 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 124 रुपये यानी 0.27 फीसद गिरकर 46397 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर शाम 04:04 बजे सितंबर 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 123 रुपये यानी 0.21 फीसद बढ़कर 59740 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी।

शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

30 शेयरों वाला BSE इंडेक्स 360.78 अंक या 0.61 फीसद की गिरावट के साथ 58,765.58 पर बंद हुआ। इसी तरह NSE निफ्टी 86.10 अंक या 0.49 फीसद की गिरावट के साथ 17,532.05 पर बंद हुआ।

बजाज फिनसर्व सेंसेक्स में 3 फीसद के साथ सबसे अधिक की गिरावट वाला शेयर रहा, इसके बाद मारुति, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी का स्थान रहा। दूसरी ओर, एमएंडएम, डॉ रेड्डीज, अल्ट्राटेक सीमेंट और पावरग्रिड के शेयरों में बढ़त थी।

Related Articles

Back to top button