बिहार पंचायत, मुखिया चुनाव रिजल्ट: मतगणना में कई सिटिंग मुखिया हारे, बक्सर जिला परिषद चुनाव में रीना देवी आगे

पटना। बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat CElection 2021) के तीसरे चरण की मतगणना जारी है। मुजफ्फरपुर, औरंगाबाद, जमुई, बक्सर सहित कई जिलों से रिजल्ट आ चुके हैं। रिजल्ट आने का सिलसिला लगातार जारी है। खाब बात यह है कि निवर्तमान जनप्रतिनिधियों की बड़े पैमाने पर हार हो रही है। इसके पहले शुक्रवार को जिला परिषद सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य व पंच के छह पदों के लिए हुए मतदान में 58.19 फीसद वोट पड़े थे। मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। मतगणना केंद्रों के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ उमड़ रही है।
LIVE Bihar Panchayat, Mukhiya Chunav Result Update
11:46 AM- पटना के नौबतपुर की नवडीहा पंचायत से शोभा देवी विजयी रहीं हैं। वहां पंचायत समिति (दक्षिणी) से संजय यादव, पंचायत समिति (उत्तरी) से अनिता की जीत हुई है। नवही पंचायत से डोमनी देवी लगातार दूसरी बार मुखिया पद के पर विजयी रहीं हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के लिये मीना देवी विजयी रहीं हैं। बारह पंचायत से रीना देवी जीत गईं हैं। पालीगंज की विरधोर बेरर कटारी ग्राम पंचायत से मुखिया के पद पर तीसरी बार रीता देवी विजयी रहीं हैं।
11:40 AM- अररिया जिला परिषद क्षेत्र संख्या 10 से सीता देवी विजयी रहीं हैं। अररिया के बगुलहा से प्रिन्स विक्टर विजयी हुए हैं। समस्तीपुर के दलसिंहसराय प्रखंड की सुल्तानपुर घटहो पंचायत से नूतन देवी तो चकबहाउद्दीन से सियाराम राय उर्फ बबली राय मुखिया निर्वाचित।
11:35 AM- हाजीपुर की तरह बदलाव की ओर जंदाहा प्रखंड
वैशाली के हाजीपुर सदर प्रखंड की तरह जंदाहा भी बदलाव की ओर बढ़ रहा है। प्रखंड की तीन पंचायतों का चुनाव परिणाम आया है, जहां मुखिया बदल गए हैं। बोरहा पंचायत से मुखिया अनीता देवी ने जीत दर्ज की है। निवर्तमान मुखिया अहिल्या देवी चुनाव हार गई हैं। बहसी सैदपुर पंचायत से राखी देवी ने मुखिया के पद पर जीत दर्ज की है। वहां निवर्तमान मुखिया मीरा देवी को हार का सामना करना पड़ा है। गराही पंचायत से प्रमोद पासवान ने जीत दर्ज की है, जहां निवर्तमान मुखिया रामप्रवेश पासवान हार गए हैं।
11:30 AM- बक्सर से जिला परिषद चुनाव में डुमरांव उत्तर पश्चिमी से रीना देवी 5000 वोट से आगे चल रहीं हैं। बक्सर से पंचायत चुनाव का मुखिया पद के विजेता (अपडेट)- चिलहरी: विभा देवी, कुशलपुर: प्रभावती देवी, अटांव: पुष्पा देवी।
11:20 AM- औरंगाबाद औरंगाबाद जिला परिषद क्षेत्र संख्या – 17 से विजंती कुमारी विजयी रहीं हैं। नवादा के रजौली प्रखंड की तीन पंचायतों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। तीनों पंचायतों में जीतने वाले पहली बार मुखिया बने हैं। लेंगुरा पंचायत से सरिता देवी, अमावां पूर्वी से फुलवा देवी तथा अमावां पश्चिमी से उपेंद्र प्रसाद ने जीत दर्ज की है।
11:08 AM- बक्सर के अटाव में निवर्तमान मुखिया पुष्पा देवी 22 मतों से दूसरी बार विजेता बनीं। जमुई की काकन पंचायत से इंदु देवी निर्वाचित। सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर शीतलपटी पंचायत से मुखिया पद पर प्रत्याशी राज किशोर साहनी विजयी। बथनाहा प्रखंड की सहियारा पंचायत से राज नारायन सहनी मुखिया बजे। मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड की महमहपुर पंचायत समिति संख्या – 1 से पंचायत समिति सदस्य पद पर लक्की कुमारी विजयी। मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड की महमहपुर बदल पंचायत से मुखिया पद पर गीरिश कुमार विजयी। पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज प्रखंड की मनवा परसी पंचायत से उमरावती देवी मुखिया बनीं। समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड की बेलारी पंचायत में मुखिया पद पर संतोष कुमार झा निर्वाचित। सीतामढ़ी के बोखड़ा प्रखंड की खड़का बसंत उत्तरी पंचायत से मुखिया पद के लिए राजकुमारी देवी जीतीं
10:55 AM- पूर्वी चंपारण के तुरकौलिया की जयसिंहपुर उत्तरी पंचायत में वार्ड 3 से गुड्डी देवी सदस्य पद पर जीतीं। वार्ड 1 से सदस्य पद पर श्याम किशोर जीते। तुरकौलिया की बिजुलपुर पंचायत से मुखिया पद पर उमा देवी विजयी। तुरकौलिया की सपही पंचायत से मुखिया पद पर विजय साह विजयी। सपही पंचायत समिति पद पर चंदेश्वर प्रसाद व राजकिशोर सिंह जीते। जयसिंहपुर उत्तरी पंचायत से वार्ड 8 से शबीना आबेदीन सदस्य पद पर जीतीं। वार्ड 9 से सदस्य पद पर औरंगजेब, 10 से मेहरुणेशा, 11 से शहाबुद्दीन ने जीत हासिल की।
10:40 AM- सिवान के हुसैनगंज प्रखंड की सिधवल पंचायत के मुखिया संदेश साह निर्वाचित हुए हैं। कैमूर केचैनपुर प्रखंड की पंचायत सिरबीट से मुखिया पद पर मयंक कुमार ने निवर्तमान मुखिया रामानंद पासवान को हरा दिया है। बेगूसराय की नौला पंचायत से मुखिया पद पर विभा देवी विजयी रहीं हैं। यहां निवर्तमान मुखिया अनिता देवी तीसरे नंबर पर रहीं हैं।
10:30 AM- रोहतास के काराकाट की मुंजी पंचायत के मुखिया व बीडीसी के परिणाम घोषित। मुंजी पंचायत में मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह विजयी घोषित। बीडीसी पद पर अकबर हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। बक्सर में अब तक दो परिणाम आए हैं दोनों में निवर्तमान मुखिया चुनाव हार गए हैं। चिलहरी की मुखिया विभा देवी बनीं हैं तो कुशलपुर से प्रभावती देवी ने जीत दर्ज की है। जहानाबाद जिले के रतनी फरीदपुर प्रखंड के जिला परिषद भाग एक से आभा रानी ने दोबारा बाजी मारी है। रतनी फरीदपुर प्रखंड की लाखापुर पंचायत से देवंती देवी मुखिया निर्वाचित हुईं हैं
10:25 AM- मुंगेर जिले क पहला परिणाम संग्रामपुर प्रखंड से आ गया है। संग्रामपुर प्रखंड की दुरमटटा पंचायत में निवर्तमान मुखिया राम सनेही पराजित हो गए हैं। उन्हें सुबोध यादव ने हरा दिया है। सहरसा के पतरघट प्रखंड की धबौली पूर्वी पंचायत से समता देवी को पराजित कर उषा देवी मुखिया बनीं हैं। पतरघट प्रखंड की धबौली दक्षिणी पंचायत के मुखिया रमेश चंद्र राणा बने।
10:17 AM- सीतामढ़ी के बथनाहा प्रखंड अंतर्गत शाहपुर शीतलपटी पंचायत से मुखिया पद पर प्रत्याशी राज किशोर साहनी विजयी। जमुई सदर प्रखंड से दूसरा परिणाम भी आया। वहां मोहन यादव मुखिया पद पर निर्वाचित हुए। उधर, औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड की पिपरा पंचायत से प्रीती कुमारी मुखिया बनीं तो मुजफ्फरपुर के मुरौल प्रखंड के महमहपुर पंचायत समिति संख्या – 1 से पंचायत समिति सदस्य पद पर लक्की कुमारी विजयी रहीं।
10:05 AM- रोहतास जिले के काराकाट की मुंजी पंचायत में मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह विजयी घोषित हुए हैं। बीडीसी पद पर अकबर हुसैन अंसारी ने जीत दर्ज की है। डीएम धर्मेंद्र कुमार ने मतगणना केंद्रों सहित सभी पूरे परिसर का निरीक्षण किया। कई आवश्यक निर्देश सभी संबंधित को दिया। बताया कि मतगणना के प्रत्येक राउंड में एक-एक पंचायत की मतगणना पूर्ण करने के बाद ही दूसरे पंचायत की मतगणना की जाएगी। मुंजी पंचायत के लिए मुखिया पद के लिए अजय प्रताप सिंह ने 1977 मत प्राप्त कर विजयी रहे। सूरत सिंह ने 1862 मत प्राप्त कर दूसरे स्थान पर रहे। पंचायत समिति सदस्य एक के लिए अकबर हुसैन अंसारी ने 1124 मत प्राप्त कर विजयी घोषित किए गए। सरवर आलम 1017 मत प्राप्त कर निकटतम प्रतिद्वंद्वी रहे।
09:45 AM- जमुई, औरंगाबाद व बक्सर से आए पहले रिजल्ट
बक्सर में तीसरे चरण में भी बदलाव का ट्रेंड जारी। पहला नतीजा आया सामने। चिलहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विभा देवी ने निवर्तमान मुखिया बबीता देवी को 300 मतों से हराया। जमुई सदर प्रखंड अंतर्गत मंझवे पंचायत से भी आया पहला परिणाम। निवर्तमान मुखिया उर्मिला देवी को मंजू देवी ने हराया। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के पिपरा पंचायत के पांच वार्ड सदस्यों का परिणाम घोषित। वार्ड – 1 से डोमा राजवंशी, वार्ड-2 से रीना देवी, वार्ड – 3 से सौरभ कुमार, वार्ड- 4 से प्रमोद मिश्रा एवं वार्ड- 5 से जगमोहन पासवान जीते।
09:30 AM- बक्सर जिले में तीसरे चरण के पंचायत चुनाव में भी बदलाव का ट्रेंड जारी। पहला नतीजा आया सामने। चिलहरी पंचायत से मुखिया प्रत्याशी विभा देवी ने निवर्तमान मुखिया बबीता देवी को 300 मतों से हराया।
08:40 AM- लखीसराय के पालिटेक्निक कालेज में मतगणना शरू हो चुका है। आज हलसी प्रखंड के नतीजे जारी होंगे। सबसे पहले भनपुरा पंचायत का रिजल्ट आएगा। सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।
08:20 AM- औरंगाबाद में किशोरी सिन्हा महिला महाविद्यालय मतगणना केंद्र के बाहर भीड़ उमड़ पड़ी है। औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखंड के जिला परिषद क्षेत्र संख्या-17 एवं पिपरा पंचायत की मतगणना कुछ ही देर में प्रारंभ होगी। राज्य के अन्य जिलों में भी मतगणना या तो शुरू हो चुकी है, या शुरू होने हीं वाली है।
08:00 AM- बिहार के 35 जिलों के 50 प्रखंडों में पंचायत चुनाव के 23,128 पदों के लिए मतगणना शुरू हो गई है। हालांकि, कई जगह इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। गया के गया कालेज मतगणना केंद्र के बाहर फुटपाथी दुकानदारों ने फूल माला की दुकानें सजा ली हैं। गया कालेज मतगणना केंद्र पर अतरी और निमचक बथानी प्रखंड की पंचायतों की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है।
07:30 AM- आज तीसरे चरण की मतगणना को लेकर गया कालेज मतगणना केंद्र में मतगणना अभिकर्ताओं को जांच कर प्रवेश दिया जा रहा है। उधर, समस्तीपुर में समस्तीपुर-रोसड़ा पथ पर विशनपुर से सिंघियाघाट तक आवागमन बाधित है। मतगणना के लिए जिला प्रशासन ने वाहनों का रुट डायवर्ट कर दिया है। जिला प्रशासन ने समस्तीपुर प्रखंड के मोरदीवा में समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर स्थित महिला आइआइटी को मतगणना केंद्र बनाया है।
07:00 AM- मतगणना आज होने वाली है, लेकिन इसके पहले हीं तीसरे चरण के 3144 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। ग्राम पंचायत सदस्य के 118, पंच के 3020, मुखिया के दो, पंचायत समिति सदस्य के तीन और ग्राम कचहरी सरपंच पद के एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित किए जा चुके हैं।
06:30 AM- बिहार पंचायत चुनाव का तीसरे चरण का मतदान शुक्रवार को हुआ था। इसमें कुल 58.19 फीसद वोटिंग हुई थीं। सर्वाधिक 65.42 फीसद वोट गया जिले में पड़े थे। इसकी मतगणना आज कुछ देर बाद शुरू होने जा रही है। इसके लिए मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
05:45 AM- बिहार में पंचायत चुनाव में तीसरे चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडों में 23,128 पदों के लिए 81,616 उम्मीदवार मैदान में हैं। ग्राम पंचायत सदस्य की सर्वाधिक 11,247 सीटों पर सबसे अधिक 44,401 उम्मीदवार हैं। मुखिया की 759 सीटों पर 7,538 उम्मीदवार हैं। पंचायत समिति सदस्य की 1,036 सीटों पर 6,851 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं तो पंच के 11,247 पदों के लिए 18,606 और सरपंच के 759 पदों के लिए 4,427 उम्मीदवार ताल ठोक रहे हैं। इसी तरह जिला परिषद सदस्य की 107 सीटों के लिए 1415 उम्मीदवार मैदान में हैं।






