ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

लखीमपुर हिंसा: आज ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे किसान…दशहरे पर जलाएंगे BJP नेताओं के पुतले

केंद्र सरकार के तीन विवादास्पद कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान हाल में लखीमपुर खीरी हिंसा में मारे गए चार किसानों को श्रद्धांजलि देने के लिए आज ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 40 से अधिक कृषक संगठनों के संघ संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने देशभर के किसान संगठनों और प्रगतिशील समूहों से अपील की कि देशभर में प्रार्थना एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर यह दिवस मनाएं और इसके बाद शाम में मोमबत्ती जलाएं।

लखीमपुर खीरी नरसंहार के शहीदों का ‘अंतिम अरदास’ कल तिकुनिया के साहेबजादा इंटर कॉलेज में होगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं और श्रद्धांजलि सभा में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। SKM ने लोगों से अपील की कि मंगलवार शाम 8 बजे अपने घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाएं। संगठन ने भाजपा सांसद अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आश्चर्य जताया जिनके वाहन ने लखीमपुर खीरी में किसानों को कथित तौर पर रौंदा था।

संगठन ने कहा कि यह मोदी सरकार के लिए शर्मनाक है कि अजय मिश्रा टेनी को अभी तक बर्खास्त नहीं किया गया है। काफिले में शामिल उनके वाहन से निर्दोष लोगों की हत्या की थी।” संगठन ने कहा कि किसान 15 अक्तूबर को दशहरे के दिन भाजपा नेताओं के पुतले जलाएंगे।

Related Articles

Back to top button