ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
देश

बिलासपुर सिंधी कॉलोनी में भाई साहब जसकीरत सिंह का मनाया जन्म उत्सव

बिलासपुर। धन गुरु नानक दरबार भक्त कंवरराम नगर सिंधी कॉलोनी बिलासपुर में साध संगत ने धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरिया सिंह साहिब दरबार के प्रमुख जसकीरत सिंहजी का जन्म उत्सव आध्यात्मिक व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बाबा जी के नाम से केक भी काटा गया और कीर्तन के बाद अरदास की गई। साथ ही अटूट लंगर बरताया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोगों की सहभागिता रही। इस मौके पर सभी ने दरबार प्रमुख जसकीरत सिंहजी के विषय में विस्तार से अपनी बातें रखीं। अपने— अपने अनुभव भी साझा किए। साथ ही हर साल इसी तरह का आयोजन करने का भी संकल्प लिया, जिसमें सेवा के कार्यों को प्राथमिकता में रखते हुए जसकीरत सिंहजी के उद्देश्यों को और आगे ले जाना व सार्थक करना हो। समाज के विजय दुसेजा ने बताया कि हर सेवा कार्य में बिलासपुर में धन गुरु नानक दरबार हमेशा अग्रणी भूमिका निभाता रहता है। भाई साहब जसकीरत सिंह जी की मेहनत का ही नतीजा है कि उन्हीं के प्रयास से इस दरबार का निर्माण कराया जा रहा है।

पूरे आयोजन को सफल बनाने में धन गुरु नानक दरबार के सभी सेवादारों का विशेष योगदान रहा। उनमें मुख्य रूप से दरबार के प्रमुख प्रबंधक भाई साहब मूलचंद नरवानी, डॉ हेमंत कलवानी, सुरेश वाधवानी, प्रकाश जगियासी, महेश लालचंदानी, राहुल धनवानी, भोजराज नरवानी, दौलत राम पंजवानी, रमेश भगवानी, चंदू मोटवानी, बलराम रामानी, राजेश माधवानी, गंगाराम सुखीजा, दिलीप वाधवानी, राजू धामेचा, राजू धामेचा, लक्ष्मण दयलानी, विकी नागवानी, विजय दुसेजा, जगदीश जगियासी, नरेश महेश, मेहर चंदानी, डॉक्टर हुंदराज, अमृता लालचंदानी, पलक मखीजा, वर्षा सुखीजा, कशिश जैसवानी, राखी इंद्रानी, पलक हर्ष, पाल हर्ष, भावना तोलानी, मोहन, दीपक, विशाल आडवाणी, दीनदयाल खेराज नगवानी आदि सदस्यों का सहयोग रहा।

Related Articles

Back to top button