ब्रेकिंग
दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड... रक्षा मंत्रालय का बड़ा फैसला: DRDO की पारंपरिक मिसाइल तकनीक भारतीय उद्योगों को होगी ट्रांसफर मुंबई में ऑटो चालकों की मराठी परीक्षा पर नया विवाद: 'सिलेबस से बाहर के सवाल पूछ रहा RTO', यूनियन ने ... इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की स्कूल में हिजाब पहनने की याचिका: फैसले को चुनौती देगा AIMPLB; कोर्ट बो... सिंगरौली में फायर ब्रिगेड के पानी से धोई गई BJP विधायक की गाड़ी: कमिश्नर आवास का वीडियो वायरल, सवालो... कानपुर में कूड़े के ढेर से एक्सपायरी टॉफी-चॉकलेट लूटने की मची होड़: वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य व...
मनोरंजन

आर्यन खान ने मंगाया था अनन्या पांडे से गांजा, एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं इंतजाम कर दूंगी’- NCB सूत्रों का दावा

नई दिल्ली। ड्रग्स केस में आर्यन खान की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रहीं हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने उनकी और आर्यन की चैट को आधार बनाते हुए अब चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुरुवार को करीब दो घंटे अनन्या से पूछताछ की गई, वहीं उन्हें शुक्रवार को भी एनसीबी के ऑफिस बुलाया गया है। एनसीबी सोर्सेज से मिली जानकारी के मुताबिक, चैट में आर्यन ने अनन्या से गांजा अरेंज करने के लिए कहा था। जवाब में अनन्या ने कहा था कि जरूरत पड़ी तो वह कर देंगी।

आर्यन ने अनन्या से मांगा था गांजा

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि एनसीबी सूत्रों के हवाले से पता चला है कि आर्यन ने अनन्या से गांजा लाने की बात कही थी इस पर अनन्या ने कहा था कि वह अरेंज कर देंगी। सूत्र के मुताबिक, एनसीबी ने अनन्या को पूछताछ के दौरान उनकी और आर्यन की वो चैट दिखाई जिसमें उन्होंने ड्रग्स के इंतजाम की बात की थी। अनन्या ने लिखा था- ‘मैं इंतजाम कर दूंगी (I will Arrange)।’

चैट से हुआ खुलासा

रिपोर्ट के मुताबिक, जब एनसीबी ने अनन्या से चैट के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वह आर्यन से मजाक कर रही थीं। जांच एजेंसी सोर्स का दावा है कि अनन्या और आर्यन लगातार ड्रग्स के बारे में चैट करते थे। हालांकि यह भी कहा जा रहा है कि इस एक चैट से एनसीबी ये साबित नहीं कर पाएगी कि आर्यन और अनन्या इसमें शामिल थे।

अनन्या से फिर होगी पूछता

बता दें कि आर्यन खान 3 अक्टूबर से ही हिरासत में हैं। शह रुख खान की तमाम कोशिशों के बाद भी कोर्ट से आर्यन की जमानत याचिका हर बार खारिज हो जाती है। वहीं एनसीबी का दावा है कि वो आर्यन की व्हाट्सऐप चैट को आधार बनाया है। साथ ही एनसीबी का कहना है कि इस मामले में अभी बहुत कुछ सामने आना बाकी है। अनन्या के बारे में कहा जा रहा है कि आर्यन उनकी बहन सुहाना और अनन्या के बेस्टफ्रेंड्स हैं।

Related Articles

Back to top button