ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
विदेश

सेना की गोलीबारी में 7 प्रदर्शनकारियों की मौत, 140 से ज्यादा घायल

खार्तूम [सूडान]। सूडान में सैन्य तख्तापलट को लेकर सड़कों पर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। विरोधी प्रदर्शन में शामिल लोगों पर सूडानी सेना की गोलीबारी में सात प्रदर्शनकारियों की मौत हो गई है, जबकि 140 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सेना ने सोमवार को प्रधानमंत्री को गिरफ्तार करने के कुछ घंटों बाद देश की कार्यवाहक सरकार को बर्खास्त कर सत्ता पर कब्जा कर लिया था।

देश में तख्तापलट के बाद राजधानी खार्तूम और ओमदुरमन में हजारों लोग विरोध में सड़कों पर उतर आए। अल जजीरा ने एक स्वास्थ्य अधिकारी के हवाले से बताया कि सेना की फायरिंग में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। सूडान के मुख्य विपक्षी गठबंधन ने देश भर में सविनय अवज्ञा और विरोध का आह्वान किया और सैन्य शासन से सत्ता वापस नागरिक सरकार को हस्तांतरित करेने की मांग की

सेना के सत्ता पर संभावित कब्जे की पहली खबर सोमवार की सुबह आनी शुरू हो गई थी। सूचना मंत्रालय ने सुबह पुष्टि करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री अब्दाला हमदोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें अज्ञात स्थान की ओर ले जाया गया है।

इस तख्तापलट की अमेरिका, संयुक्त राष्ट्र और यूरोपीय संघ ने निंदा की है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि बाइडन प्रशासन ने सूडान को दी जाने वाली 70 करोड़ डॉलर की सहायता राशि को निलंबित कर रहा है। इस बीच व्हाइट हाउस के प्रवक्ता करीन ज्यां पियरे ने कहा कि अमेरिका सूडान में सेना द्वारा तख्तापलट की चेतावनी देता रहा था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और अन्य अधिकारियों को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button