ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

T20 World cup डेब्यू पर घातक गेंदबाजी से अफगानिस्तान के युवा ने बना डाला बड़ा रिकार्ड

नई दिल्ली। आइसीसी टी20 विश्व कप का आगाज अफगानिस्तान की टीम ने धमाकेदार अंदाज में किया है। पहले ही मुकाबले में स्काटलैंड के साथ खेलते हुए टीम ने 130 रन की बड़ी जीत हासिल की। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान की टीम ने 4 विकेट पर 190 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद मुजीब उर रहमान और राशिद खान की घातक गेंदबाजी के दम पर स्काटलैंड को 60 रन पर ही ढेर कर दिया।

अफगानिस्तान की टीम ने सोमवार को स्काटलैंड के खिलाफ अपने विश्व कप के अभियान की शुरुआत की। यह मैच टीम के युवा स्पिनर मुजीब के लिए बेहद ही खास था क्योंकि वह पहली बार इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे और ऐसा करिश्मा किया जो अफगानिस्तान के इतिहास में किसी गेंदबाज ने नहीं किया था। इस मैच में 4 ओवर की गेंदबाजी कर मुजीब ने 5 विकेट चटकाए और स्काटलैंड को घुटने पर ला खड़ा किया।

मुजीब ने बनाया खास रिकार्ड

टी20 विश्व कप में डेब्यू करते हुए 5 विकेट लेने वाले मुजीब दुनिया के एक मात्र गेंदबाज बन गए हैं। अपने पहले मैच में ही स्काटलैंड के खिलाफ 4 ओवर में महज 20 रन देकर पांच विकेट हासिल किया। इसी के साथ विश्व कप में वह अफगानिस्तान के साथ ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज भी बने। कमाल की बात यह रही इन पांच विकेट में से मुजीब ने तीन बल्लेबाज को बोल्ड किया जबकि दो lbw हुए। इसका मतलब इन पांच विकेट में फील्डर की भूमिका नहीं रही।

5 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे युवा

आइसीसी टी20 विश्व कप में मुजीब पांच विकेट लेने वाले अफगानिस्तान के सबसे युवा जबकि दुनिया के दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं। मुजीब की उम्र 20 साल 211 दिन है। बांग्लादेश के मुस्ताफिजुर रहमान ने 20 साल 202 दिन की उम्र में टी20 विश्व कप में पांच विेकेट हासिल किए थे। वहीं नीदरलैड्स के अहसान मलिक ने 24 साल 210 दिन की उम्र में यह कमाल किया था।

Related Articles

Back to top button