ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
विदेश

मारा गया लादेन का बेटा हमजा, अमेरिका को तबाह करने की खाई थी कसम

पाकिस्तान के एबटाबाद में दुनिया का सबसा खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन का खातमा दुनिया के लिए एक सुकून भरी खबर थी। अब उसी आतंकी का बेटा हमजा भी मारा गया है। अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार हमजा की मौत की पुष्टि तो नहीं हो पाई है और न ही ये साफ है कि वो कहां और कब मारा गया है।लेकिन खबरों की मानें तो लादेन का बेटा हमजा का खात्मा हो चुका है। हमजा की मौत में अमेरिका का हाथ है या नहीं ये भी साफ नहीं हुआ है, हालांकि, अमेरिका के खुफिया अधिकारियों ने हमजा की मौत का दावा किया है।  2015 में लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन ने अमेरिका को धमकी दी थी कि वो अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए अमेरिका पर हमला करेगा। जिसके बाद अमेरिका ने उस पर 10 लाख डॉलर (करीब 7 करोड़ रुपये) का पुरस्कार रखा था।

गौरतलब है कि  2 मई 2011 को पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी सील कमांडो ने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। बताया जाता है कि अपने पिता की मौत के बाद हमजा अपनी मां यानी ओसामा की तीन जीवित पत्नियों में से एक खैरिया सबार के साथ एबटाबाद में ही रह रहा था। अलकायदा चीफ अयमन अल जवाहिरी ने 2015 में पहली बार हमजा को दुनिया से रूबरू कराया था।  हमजा ने उस वक्त अमेरिका से अपने पिता की हत्या का बदला लेने की धमकी दी और तबाही मचाने की कसम खाई थी।

साल 2017 में हमजा को अमेरिकी गृह मंत्रालय ने वैश्विक आतंकवादी घोषित कर दिया। साथ ही अमेरिका ने हमजा के सिर पर 10 लाख डॉलर का पुरस्कार रखा था। हालांकि, 2018 के बाद से हमजा का कोई बयान दुनिया के सामने नहीं आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button