ब्रेकिंग
भारत-बांग्लादेश सीमा पर सेना की बड़ी तैयारी, सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा हुई अभेद्य Delhi High Court News: नेहा बोरा के पीस बॉन्ड पर सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित; पुलिस ने गिनाईं 6 FIR पटना कंज्यूमर कोर्ट का फैसला: बिना नोटिस बाइक जब्त करना फाइनेंसर को पड़ा भारी Gurugram Power Cut: बिजली कर्मचारियों की हड़ताल से गुरुग्राम में ब्लैकआउट, पानी-बिजली संकट Kashmir News: कश्मीर में अब खुलकर काम करेगा भारतीय मजदूर संघ, बारसू गांव में खुला नया ऑफिस West Delhi News: मरीजों को तुरंत मिलेगी मदद, दिल्ली सरकार ने तैनात कीं 14 CATS एंबुलेंस Tiger Shroff Firing Case: पुलिस का बड़ा दावा, अनिल पंडित के इशारे पर हुई थी फायरिंग Alirajpur News: रावण दहन की अनुमति नहीं मिली तो लोगों ने निकाली रावण की अर्थी Yamuna Pollution Delhi: यमुना की सफाई पर सियासत, 43 परियोजनाओं से क्या बदलेगी तस्वीर? Chandauli News: धीना-जमानियां मार्ग पर सड़क किनारे मिले दो अज्ञात शव, जांच में जुटी पुलिस
देश

छत्‍तीसगढ़ में भाजपा बोली- कोरोना को लेकर कांग्रेस सरकार गंभीर नहीं

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ में भाजपा ने प्रदेश सरकार पर कोरोना को लेकर गंभीरता नहीं बरतने पर निशाना साधा है। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोरोना को लेकर प्रदेश सरकार की गंभीरता कहीं भी नहीं दिखती। पूरे प्रदेश में कोरोना के मामले जब बढ़ रहे हैं, इससे निपटने के लिए प्रदेश की तैयारी नाकाफी है। इसके चलते कोरोना का भय एक बार फिर से मंडराने लगा है।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि कोरोना को लेकर पूरे प्रदेश में जो परिस्थितियां निर्मित हुई थीं, उससे सबक लेने के बजाय प्रदेश सरकार फिर एक बार लापरवाही बरत रही है। उन्होंने सवाल किया कि समय रहते उचित कदम नहीं उठाया गया तो जो परिस्थितियां निर्मित होंगी, उसके लिए कौन जिम्मेदार होगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी इरादों के चलते ही देश में कोरोना टीकाकरण को जन अभियान का स्वरूप मिला है। इसके कारण हम कोरोना को परास्त करने के लिए मजबूती से जुटे हुए हैं, लेकिन प्रदेश सरकार को प्रदेशवासियों की जरा भी चिंता नहीं है। कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए सतर्क हो जाना चाहिए।
जब प्रदेश में टीकाकरण अभियान के प्रारंभ करने की बात हो रही थी, तब यही कांग्रेस सरकार के जिम्मेदार पदों पर बैठे पदाधिकारी ही टीकाकरण पर टिप्पणी करने से नहीं चूकते थे। अब टीकाकरण की सफलता से ये कथित टिप्पणीकार मौन हैं। जब भी प्रदेश को मुख्यमंत्री की अवश्यकता होती है, वो सियासी सैर में निकल जाते हैं। वहीं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री कुर्सी पाओ अभियान के तहत दिल्ली दरबार में सक्रिय रहते हैं।

Related Articles

Back to top button