ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

भाजपा का लखनऊ में वैश्य-व्यापारी महासम्मेलन आज, सीएम के साथ शामिल होंगे पीयूष गोयल

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर हर वर्ग के साथ अपनी भागीदारी को मजबूत करने के क्रम में सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन कर रही है। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में रविवार को भाजपा का वैश्य-व्यापारी सम्मेलन होगा। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री तथा पूर्व राज्यसभा सदस्य नरेश अग्रवाल इसका आयोजन करा रहे हैं। इस सम्मेलन में प्रमुख रूप से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा.दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल शामिल होंगे

नरेश अग्रवाल ने बताया कि भाजपा में वैश्य समाज की उचित भागीदारी के लिए हो यह महासम्मेलन हो रहा है। वैश्य समाज 100 प्रतिशत भाजपा के साथ है। रेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सभी समुदायों-वर्गों का सम्मेलन कर रही है। इससे वैश्य समुदाय छूट रहा था। हमने राज्य स्तरीय वैश्य सम्मेलन 14 नवंबर को करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ लड़ाई में कोई दल नहीं दिख रहा है। भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। उन्होंने कहा कि हमको भरोसा है भाजपा सरकार वैश्य समुदाय की समस्याओं का निराकरण करेगी। डीजल-पेट्रोल के मूल्यों से महंगाई का असर ज्यादा था। इसके साथ ही हम ऑन लाइन ट्रेड का भी विरोध करते हैं। हम व्यापारियों की इस मांग के साथ हैं। नरेश अग्रवाल ने कहा कि जीएसटी-नोटबन्दी से व्यापारी परेशान जरुर लेकिन राष्ट्रहित के मामले में व्यापारी पीएम मोदी के साथ हैं। प्रदेश में व्यापारी 12 प्रतिशत हैं।

Related Articles

Back to top button