ब्रेकिंग
देश के मौसम का हाल, उत्तर भारत में बढ़ी ठंड और दक्षिण के इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट भिंड में कमरे का फर्श धंसने से पलंग समेत 16 फीट गहरे गड्ढे में समाई महिला, सिंधिया रियासत के दौर से ... दिल्ली में दिवाली से पहले ही हवा हुई बेहद जहरीली, कई इलाकों में एक्यूआई 450 के पार— गंभीर श्रेणी में... या एसी, टीवी या फ्रिज खरीदते समय क्या एक्सटेंडेड वारंटी लेना सच में फायदेमंद है? जानिए इसके फायदे और... मुंबई के कांदिवली में बुजुर्ग महिला के साथ लूट, परिचित बनकर आया बदमाश गले से सोने की चेन छीनकर फरार उत्तरकाशी के केदारताल एवलांच में जान गंवाने वाली लखनऊ की दो सगी बहनों की दर्दनाक दास्तान, अंतिम सांस... झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी के विवादित बयान पर घमासान, देश के हालात की बांग्लादेश से तुलना पर बीजे... तेलंगाना के संगारेड्डी में ठगी का अनोखा मामला, परिवार के दोष दूर करने के नाम पर सोने के गहने और नकदी... उन्नाव में महिला ने दामाद के साथ भागने से पहले की बड़ी हेराफेरी, कोठरी में जमीन खोदकर ले उड़ी सोना-च... उडुपी के ऐतिहासिक बालेकुद्रु मठ की मूर्तियां चोरी, स्वामी और कर्मचारियों पर FIR दर्ज— ताला लगाकर फरा...
देश

धान पर सियासत, भाजपा ने सीएम भूपेश बघेल को डूबी फसल की दिखाई तस्वीर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश के बाद धान की फसल के नुकसान को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तर प्रदेश के चुनावी दौरे पर हैं। ऐसे में भाजपा ने निशाना साधते हुए कहा कि डूबे धान की चिंता सरकार को नहीं है। पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया को ट्रैग करते हुए ट्वीट किया और कहा कि मुख्यमंत्री बघेल छत्तीसगढ़ की भी चिंता कर लें। वहीं, सरकार अब बारिश से फसल नुकसान पर मुआवजा देने की तैयारी कर रही है

अजय चंद्राकर ने ट्वीट किया-कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पुनिया जी, मैं आपको छत्तीसगढ़ में किसानों की दुर्दशा की फोटो भेज रहा हूं। आपके कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का कहना है कि बारिश से किसानों को कोई क्षति नहीं हुई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभी उत्तर प्रदेश को संभाल रहे हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ का हाल बता दीजिएगा। एक अन्य ट्वीट में चंद्राकर ने छत्तीसगढ़ माडल पर निशाना साधा है। चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ का निजाम चाहता है कि गांजा, हेरोइन और शराब की तस्करी हो। पुलिस (बेचारी) में कितना भी परिवर्तन कर लीजिए, कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ के इसी माडल में चुनाव लड़िएगा।

पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अब चावल से एथेनाल बनाने को लेकर जुमलेबाजी कर रहे हैं। किसानों का पूरा धान खरीदने से बचने की बदनीयती ही इस प्रदेश सरकार के किसान विरोधी चरित्र की परिचायक हो गई है। इसलिए चावल से एथेनाल बनाने का जुमला उछालकर मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश और अन्न्दाता किसानों को भ्रमित करने की कोशिश रहे हैं। सीएम बघेल केंद्र के खिलाफ प्रलाप करते समय अपनी सुध-बुध इस कदर खो बैठते हैं कि उन्हें अपनी ही पार्टी लाइन याद नहीं रहती।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चावल से एथेनाल बनाने के फैसले पर सवाल उठाते हुए इसे गरीबों के चावल पर हाथ साफ करना बताया था। उन्होंने कहा था कि इससे देश में चावल की कमी होगी और गरीब भूखे रह जााएंगे। चंद्राकर ने कहा कि मुख्यमंत्री बघेल या तो राहुल गांधी के विचारों के विरुद्ध जाकर अपनी एक नई लाइन खींचने में लगे हैं, या फिर वे प्रदेश की जनता के साथ धोखाधड़ी का एक और नया अध्याय खोलने में लगे हैं।

Related Articles

Back to top button