ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

महबूबा एक बार फिर अपने घर में नजरबंद, हैदरपोरा मुठभेड़ के विरोध में रैली निकालने की थी तैयारी

श्रीनगर : पीडीपी अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने एक बार फिर पुलिस पर उन्हें घर में नजरबंद करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महबूबा के श्रीनगर में फेयरव्यू गुपकार आवास के बाहर ताला जड़ आवास से बाहर व अंधर जाने पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि महबूबा मुफ्ती जम्मू की ही तरह श्रीनगर में भी हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए स्थानीय लोगों की मौत के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकालने की तैयारी कर रही थी।

जम्मू दौरे के दौरान भी महबूबा मुफ्ती ने हैदरपोरा मुठभेड़ के विरोध में अपने समर्थकों के साथ रोष रैली निकाल मामले की न्यायिक जांच की मांग की थी। उन्होंने कहा कि सुरक्षाबल मुठभेड़ के दौरान आम लोगों को जिस तरह से अपनी ढाल बना रहे हैं उससे यहां के लोगों में रोष पनप रहा है। वहीं महबूबा मुफ्ती का कहना है कि वह विरोध रैली नहीं बल्कि हैदरपोरा मुठभेड़ में मारे गए अल्ताफ व डॉ मुदस्सर के परिजनों से मिलने जा रही थी।

उन्होंने कहा कि वह दोनों के परिवारों से मिलकर उनके समक्ष शोक संवेदना व्यक्त करना चाहती थी परंतु जब वह अपने घर से निकलने की तैयारी कर रही थी तभी उनकी सुरक्षा में तैनात जवानों ने मुख्य गेट बंद कर दिया और उन्हें घर में ही रहने को कहा। यह भी पता चला है कि महबूबा मुफ्ती ने पुलिस के इस रवैये पर कड़ा रोष जताया और इस संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों से भी बात की परंतु उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं दी गई।

Related Articles

Back to top button