ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू
देश

अलका छोड़ेंगी आप को, निर्दलीय लड़ सकती हैं चुनाव

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी की चांदनी चौक क्षेत्र से विधायक अलका लांबा ने आखिरकार पार्टी छोडऩे का मन बना लिया है। उन्होंने अपने बयान में एक बार फिर पार्टी में खुद की अनदेखी को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि वह जल्दी ही तय करेंगी कि आगामी विधानसभा चुनाव में इस बार वह निर्दलीय उतरेंगी या नहीं।

उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली की जनता पशोपेश में है कि पार्टी के नाम पर, फ्री बिजली, पानी, यात्रा को देखते हुए निकम्मे विधायकों को दोबारा जीत दिलाएं या फिर अपने स्थानीय विधायक द्वारा इलाके में किए गए कार्य और व्यवहार को देखते हुए वोट करें। लांबा ने दिल्ली सरकार के पुराने मंत्री के बहाने केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन्हें भ्रष्ट कह कर निकाला था,आज उन्हीं को सिर पर बैठाया हुआ है। हालांकि आप के साथ-साथ उन्होंने भाजपा को भी आड़े हाथों लिया है।

लांबा ने कहा कि भाजपा के सांसदों ने जनता के लिए कुछ खास काम नहीं किए, जनता खूब नाराज थी, पर प्रधानमंत्री मोदी के नाम पर सभी दोबारा जीत कर आ गए। कई भ्रष्ट-निकम्मे-अपराधी भी जीत गए, आज दिल्ली में भी कुछ विधायक सरकार द्वारा मात्र बिजली, पानी, फ्री यात्रा के नाम पर फिर से जीतने का सपना देख रहे हैं। लांबा ने कहा कि उन्होंने पार्टी छोडऩे का मन बना लिया है। क्योंकि कई मौकों पर उन्हें पार्टी में अपमानित किया गया, बैठकों में नहीं बुलाया जाता है।

लांबा ने कहा कि बीस वर्ष तक कांग्रेस में रहकर संघर्ष किया और उसके बाद आप में आने के बाद सम्मान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि पार्टी छोडऩे का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उतरना है अथवा नहीं, इस बारे में एक-दो दिन में निर्णय लेंगी। उधर आप प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज के अनुसार लांबा का यह बयान महज सुर्खियों में बने रहने के लिए दिया गया बयान है। पहले भी कई बार ऐसा कहा है, लेकिन वह अपनी विधायकी खोने से डरती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button