ब्रेकिंग
Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस... Mobile Market Trends India: मेमोरी चिप महंगी होने से कम हुए सस्ते फोन, लावा और एआई+ जैसे देसी ब्रांड... SIM Binding Rules in India: WhatsApp और Telegram के लिए नया नियम, सिम कार्ड हटाने पर बंद हो जाएंगे म... Sharad Purnima 2026: आज मनाई जा रही है शरद पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और संपूर्ण पौराणिक...
देश

22 करोड़ में खरीदी कैंसर जांच मशीन खा रही धूल, खरीदी में बड़ी गड़बड़ी

रायपुर। रायपुर के डा. भीमराव आंबेडकर अस्पताल रायपुर में करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से खरीदी की गई कैंसर जांच की पैट सीटी स्कैन मशीन अस्पताल में ही धूल खा रही है। खरीदी में गड़बड़ी को लेकर अब चिकित्सा शिक्षा विभाग ने जांच में एफआइआर तक के निर्देश दे दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि आंबेडकर अस्पताल के कैंसर सेंटर के लिए पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी (पेट) स्कैन मशीन 2018 में खरीदी गई थी, लेकिन लंबे समय तक मशीन का उपयोग ही नहीं किया गया।

करोड़ों रुपये की लागत से खरीदी मशीन व सिर्फ मेंटेनेंस के लिए पहले ही भुगतान कर दिया गया था। खरीदी के दौरान उस समय डीएमई डा. एसएल आदिले, अस्पताल अधीक्षक डा. विवेक चौधरी थे। इसकी पूरी प्रक्रिया छत्तीसगढ़ दवा निगम के माध्यम से की गई थी। मामले की जांच के बाद अब एफआइआर निर्देश दिए गए हैं। बता दें कि मध्य भारत का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर होने की वजह से आंबेडकर अस्पताल में मशीन की उपयोगिता काफी अधिक है। यहां पर हर साल तीन लाख कैंसर मरीजों का इलाज होता है।

वहीं छह से सात हजार नए मरीज पहुंचते हैं। ऐसे में पेट सीटी मशीन हर मायने में मरीजों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होता। चिकित्सकों ने बताया कि यह मशीन काफी अधिक एडवांस है। मशीन के जरिए हुई स्कैनिंग से कैंसर की मुख्य वजह क्या है, कहां और कितना फैल चुका है। यह पूरी तरह से साफ हो जाता है। बाजार में इससे जांच का शुल्क करीब 15 से 20 हजार तक पड़ता है, जो शासकीय योजनाओं के तहत मरीजों को निश्शुल्क सुविधा दिया जाता है।

Related Articles

Back to top button