ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
देश

कांग्रेस से दूरी बना चुकी ममता बनर्जी आज कर सकती हैं एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात

मुंबई। पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी आज राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात कर सकती हैं। इस मुलाकात के राजनीतिक हलकों में कई मायने हैं। दोनों नेताओं के बीच ये मुलाकात मुंबई में बुधवार दोपहर को हो सकती है। कांग्रेस से बढ़ती दूरी और एनसीपी प्रमुख से होने वाली संभावित मुलाकात ने राजनीतिक पारा भी चढ़ा दिया है। ये मुलाकात ऐसे समय में हो रही है जब अगले वर्ष पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनाव होने हैं।

बता दें कि ममता बनर्जी तीन दिवसीय महाराष्‍ट्र के दौरे पर गई हुई हैं। इस दौरान उन्‍होंने मंगलवार को महाराष्‍ट्र के सीएम और शिव सेना के नेता आदित्‍य ठाकरे और संजय राऊत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद आदित्‍य ठाकरे ने पत्रकारों से कहा कि हम उनका मुंबई में स्‍वागत करते हैं। हमारी इससे पहले मुलाकात करीब 2-3 वर्ष पहले हुई थी जब वो महाराष्‍ट्र आई थीं। हम इस दोस्‍ती को आगे बढ़ाना चाहते हैं। उन्‍होंने ये भी बताया कि इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर बातचीत हुई।

शिव सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि तबियत खराब होने की वजह से ममता की मुलाकात राज्‍य के सीएम और शिव सेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से नहीं कर सकेंगे। हालांक इस यात्रा पर आने से पहले ममता ने कहा था कि वो उद्धव से भी मुलाकात करेंगी और विभिन्‍न मुद्दों पर चर्चा करेंगी। मुंबई आने से पहले ममता दिल्‍ली में थीं। उनके दिल्‍ली प्रवास के दौरान ही कांग्रेस के नेता कीर्ति आजाद, हरियाणा के पूर्व कांग्रेस प्रमुख अशोक तंवर, पूर्व जेडीयू के राज्‍य सभा सांसद पवन वर्मा ने टीएमसी का दामन थामा था।

आपको बता दें कि टीएमसी में लगातार दूसरी पार्टियों से आने वालों का सिलसिला जारी है। इसमें सबसे अधिक नुकसान कांग्रेस को ही उठाना पड़ रहा है। असम और मेघालय में भी कांग्रेस के कई नेताओं ने टीएमसी का दामन थामा है। इतना ही नहीं ममता के कुछ समय पहले दिल्‍ली आगमन पर कहा जा रहा था कि वो कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी से भी मुलाकात करेंगी। हालांकि ये मुलाकात नहीं हुई। इसके बाद से ही राजनीतिक हलकों में दोनों पार्टियों के बीच दूरी को लेकर तरह-तरह की बातें सामने आई हैं। दोनों के बीच बढ़ती दूरी शीतकालीन सत्र के दौरान भी साफतौर पर दिखाई दे रही है।

Related Articles

Back to top button