ब्रेकिंग
Twisha Sharma Case: रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह CBI की गिरफ्त में; 14 तीखे सवालों से खुलेगा मौत का राज... Ghaziabad Murder Case: खोड़ा में सूर्या चौहान की हत्या पर मायावती का बड़ा बयान; सरकार को दी सख्त चेता... UP Electricity Bill Hike: यूपी में बिजली हुई महंगी; जून के बिल में 10% अतिरिक्त सरचार्ज का झटका, जान... NDA 150th Passing Out Parade: एनडीए की भव्य पासिंग आउट परेड संपन्न; 353 कैडेट्स बने अधिकारी, 18 महिल... IPL 2026 Qualifier 2: रियान पराग ने 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को क्यों डांटा? मैच के बाद वायरल वीडियो... Karuppu Box Office Collection: सूर्या की 'करुप्पु' का धमाका; थलपति विजय की 'सरकार' को पछाड़कर 300 करो... US-Iran Deal: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच व्हाइट हाउस में अहम बैठक; ट्रंप ने डील को लेकर रखी अपनी शर्ते... Bank Holidays June 2026: जून में 11 दिन बंद रहेंगे बैंक; घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूर... Instagram Reels New Feature: अब रील्स बनाना होगा और भी आसान; इंस्टाग्राम लाया अपना नया 'टेलीप्रॉम्प्... Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास पूर्णिमा का व्रत आज, स्नान-दान कल; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
देश

नशीली सीरप बेचने ग्राहक तलाश रहे दो युवक पकड़ाए

बिलासपुर। नशीली दवा बेचने बंधवापारा में ग्राहक तलाश रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित युवकों के कब्जे से 70 शीशी कफ सीरप, नकदी रकम और एक्टीवा जब्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस की टीम युवकों को नशीली सीरप उपलब्ध कराने वाले के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि गुस्र्वार की देर रात सूचना मिली कि एक्टीवा सवार दो युवक बंधवापारा में नशीली दवा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। इनमें से एक युवक ने पीले रंग का शर्ट पहना है। सूचना पर थाना प्रभारी ने एसआइ एमडी अनंत को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया। इस पर वे टीम के साथ बंधवापारा पहुंच गए। टीम संदेही युवकों की मोहल्ले में तलाश कर रही थी।

इसी बीच दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर युवकों को रोक लिया। पूछताछ में युवक पुलिस को गुमराह करने लगे। इस पर टीम ने युवकों की तलाशी ली। युवकों के पास रखे एक थैला में 70 शीशी नशीली कफ सीरप मिला। पुलिस ने इसके संबंध में दस्तावेज मांगे। युवक दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस की टीम नशीली दवा जब्त कर युवकों को थाने ले आई। टीम ने पूछताछ के बाद आरोपित युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवकों से पुलिस ने नकदी रकम और एक्टीवा भी जब्त की है

बड़े सौदागर तक नहीं पहुंच पा रही पुलिस

शहर में सिविल लाइन, सरकंडा क्षेत्र में नशीली दवा पकड़ी जा रही है। वहीं, शहर में नशे का सामान उपलब्ध कराने वालों तक पुलिस अब तक नहीं पहुंच सकी है। बीते दिनों सिविल लाइन पुलिस ने जरहाभाठा में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की थी। इस दौरान नशे का सामान मध्यप्रदेश के कटनी से आने की जानकारी मिली थी। वहीं, कोरियर कंपनी के माध्यम से भी नशे का सामान आने की जानकारी सामने आई थी। इसके बाद भी पुलिस सप्लाई करने वालों तक नहीं पहुंच सकी है।

Related Articles

Back to top button