ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
देश

पाकिस्तान में मौत का तांडव: सैकड़ों लोगों ने श्रीलंकाई नागरिक को घेरकर मारा-हाथ पैर तोड़े, फिर जिंदा जलाया

पाकिस्तान के सियालकोट में शुक्रवार को भीड़ ने श्रीलंका के एक नागरिक पर हमला कर उसके हाथ पैर तोड़ उसकी हत्या कर दी और बाद में उसके शव को जला दिया। द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना सियालकोट के वजीराबाद मार्ग पर हुई, जहां प्राइवेट फैक्टरियों के श्रमिकों ने कथित तौर पर एक फैक्टरी के निर्यात प्रबंधक पर हमला कर उसे मार डाला और बाद में उसके शव को जला दिया। सियालकोट जिला पुलिस अधिकारी उमर सईद मलिक ने कहा कि मृतक व्यक्ति की पहचान श्रीलंका निवासी प्रियंता कुमारा के रूप में हुई है।

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में दिख रहा है कि सैकड़ों लोग मिलकर मार रहे हैं और नारे लगा रहे हैं। इतना ही नहीं। जब मृतक की बॉडी को जलाया गया तो भी वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। कुछ लोग तो वीडियो बना रहे थे।  पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने इसे ‘बेहद दुखद घटना’ करार देते हुए उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए और पुलिस महानिरीक्षक से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘घटना के हर पहलू की जांच कर रिपोर्ट पेश की जानी चाहिए। कानून को हाथ में लेने वालों के खिलाफ कड़ी कारर्वाई की जानी चाहिए।” रिपोटर् के अनुसार स्थिति को नियंत्रण करने के लिए भारी पुलिस बल को इलाके में भेजा गया है। पंजाब पुलिस महानिरीक्षक राव सरदार अली खान ने कहा, ‘‘सियालकोट के डीपीओ घटना स्थल पर मौजूद हैं। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।” उल्लेखनीय है कि 2010 में भी सियालकोट में इसी तरह की घटना में गुस्साई भीड़ ने पुलिस की मौजूदगी में दो भाइयों को डकैत घोषित कर उनकी हत्या कर दी थी।

Related Articles

Back to top button