ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
देश

देश में एक दिन में कोरोना से 2,796 मरीजों की मौत…बिहार में आंकड़ों के पुनर्मिलान के बाद बढ़ा आंकड़ा

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 8,895 नए मामले सामने आने से जहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,46,33,255 हो गई, वहीं बिहार में आंकड़ों का पुनर्मिलान किए जाने के बाद देश में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 2,796 मामले सामने आए और महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 4,73,326 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई।

इससे पहले 21 जुलाई को भारत में एक दिन में संक्रमण से मृत्यु के 3,998 मामले सामने आए थे। तब महाराष्ट्र राज्य ने अपने कोविड आंकड़ों का 14वीं बार पुनर्मिलान किया था। मंत्रालय ने बताया कि मृत्यु के 2,796 मामलों में बिहार के 2,426 मामले जोड़े गए हैं जिन्हें रविवार के आंकड़ों में शामिल किया गया। केरल में भी मृत्यु के पिछले 263 मामले शामिल किए गए हैं। इस वजह से देशभर में संक्रमितों की मृत्यु का आंकड़ा बढ़ गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, लगातार 161 दिन से देश में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक मामलों की संख्या 50,000 से कम बनी हुई है। इस समय देश में महामारी के 99,155 मरीज उपचाराधीन हैं। यह संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.29 प्रतिशत है और पिछले साल मार्च के बाद सबसे कम है। संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 98.35 प्रतिशत है।

उपचाराधीन रोगियों की संख्या में कमी 
मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि में covid-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या में 819 की कमी आई है। दैनिक संक्रमण दर 0.73 प्रतिशत रही जो पिछले 62 दिन से दो प्रतिशत से कम बनी हुई है। साप्ताहिक संक्रमण दर 0.80 फीसद रही। मंत्रालय के अनुसार, यह पिछले 21 दिन से एक प्रतिशत से कम बनी हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 3,40,60,774 रोगी उबर चुके हैं, वहीं संक्रमण से मृत्यु दर बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गई है। देश में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 127.61 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्तूबर को 70 लाख, 29 अक्तूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, इस साल चार मई को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। कोविड-19 के कारण जिन 2,796 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 2,426 बिहार से, 315 केरल से और 14 महाराष्ट्र से हैं। केरल में बीते कुछ दिन से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान किया जा रहा है, इसलिए यहां मरने वालों की संख्या अधिक बनी हुई है।

आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक संक्रमण से 4,73,326 लोगों की मौत हुई है, जिनमें महाराष्ट्र के 1,41,163 लोग, केरल से 41,439, कर्नाटक से 38,224, तमिलनाडु से 36,519, दिल्ली से 25,098 लोग, उत्तर प्रदेश से 22,911 और पश्चिम बंगाल के 19,554 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button