ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

रायपुर के जागेश्वर डडसेना ने एशियन थाई बाक्सिंग में जीता स्वर्ण

रायपुर। वर्ल्ड थाई बाक्सिंग फेडरेशन और एशियन थाई बाक्सिंग फेडरेशन के तत्वावधान में थाई बाक्सिंग इंडियन फेडरेशन द्वारा हैदराबाद मे एशियन थाई बाक्सिंग ओपन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का परचम लहराया। तीन से पांच दिसंबर को तेलंगाना थाई बाक्सिंग संघ की मेहमाननवाजी में किया स्पर्धा में भारत सहित 12 एशियाई देश के खिलाड़ियों को भाग लेना था लेकिन केवल श्रीलंकाई टीम ही कोविड शर्तो पर खरी उतरी।

मैच में 19 वर्ष बालिका वर्ग में दुर्ग की डोमेश्वरी कौशिक ने 52.56 किलो वर्ग में महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश की खिलाड़ी को हराकर फाइनल में पहुंची और गुजरात की खिलाड़ी को फाइनल में 03 – 00 से परास्त कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 19 वर्ष 75 किलो फाइट में रायपुर के जागेश्वर डडसेना ने आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर फाइनल में तेलंगाना के खिलाड़ी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं दुर्ग के अभिजीत रजक 12-14 वर्ष के 44 किलो वर्ग में फाइनल पहुंचने में कामयाब रहे परंतु फाइनल में महाराष्ट्र के खिलाड़ी से अंकों के आधार पर पराजित होने के कारण रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

दुर्ग के मुख्तानंद साहू 19 वर्ष 52 किलो वर्ग में सेमीफाइनल में तेलंगाना के खिलाड़ी से 3-0 से पराजित हुए और कांस्य पदक प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इस ओपन चैंपियनशिप में भाग लेने छत्तीसगढ़ का 10 सदस्यीय दल हैदराबाद में है जिसमें छह खिलाड़ी, दो रेफ़री, एक मैनेजर और एक राज्य संघ के पदाधिकारी शामिल हैं।

कल प्राप्त दो रजत पदक मिलाकर आज छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने कुल चार और पदक जीत लिए है। राज्य के दो स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य सहित छह पदक अर्जित कर शानदार प्रदर्शन किया। उल्लेखनीय है कि छह खिलाड़ियों में सभी ने कोई न कोई पदक जीता है।

Related Articles

Back to top button