ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
देश

भाजपा और सपा एक सिक्के के दो पहलू, बिजनौर में बोले- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा

बिजनौर। नहटौर में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने नहटौर में एक मंडलीय सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा ने लोगों से चुनाव में किए गए वायदों को पूरा नहीं किया। भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांगती हैं।

बसपा राज का किया गुणगान   

शुक्रवार को नहटौर-कोतवाली रोड पर कमालपुर तिराहे के पास मैदान में बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि आज प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं। कहा कि आए दिन महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश में जब बसपा की सरकार थी तो मुख्यमंत्री मायावती ने जो कहा, उसे करके दिखाया। ऐसा कोई नहीं कर पाया है। प्रदेश में विकास कार्य कराने का काम किया था। भाजपा व सपा एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। भाजपा धर्म के नाम पर वोट मांग रही है। जाति और धर्म की राजनीति कर रही है। अपराध का बोल-बोला है। सरकार में दिखावा ज्यादा है और हकीकत कम है। जनता त्रस्त है। किसानों का शोषण किया जा रहा है। गन्ने का भुगतान नहीं हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button