ब्रेकिंग
Maharashtra Jeweller Robbery: नागपुर में सर्राफा व्यापारियों में आक्रोश, आरोपियों की तलाश में जुटी प... Cyber Crime News Today: बैंक खातों की जांच के नाम पर आरटीजीएस कराकर ऐंठे पैसे, 32 लाख रुपए पुलिस ने ... Bhim Rajsamand School Video: राजकीय प्राथमिक विद्यालय पाटिया का वायरल वीडियो, CBEO कार्यालय के पास ब... Mahasamund News: बागबाहरा के झिटकी गांव में घर में घुसा खूंखार तेंदुआ, एक ही परिवार के 6 लोगों पर कि... Kharif Crop Girdavari Korba: किसानों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, समय पर गिरदावरी न होने से धान पंजीयन... Indira Gandhi Krishi Vishwavidyalaya: कृषि वैज्ञानिक डॉ. घनश्याम साहू ने दी सलाह, ऐसे बचाएं अपनी धान... Raipur Central Jail Raid: रायपुर सेंट्रल जेल में अचानक पड़ी छापेमारी, 50 जवानों के साथ 4 घंटे तक चली... Vishnu Deo Sai Government: सुदूर अंचलों में आसान हुआ सफर, दूसरे चरण में 8 नए जिलों तक होगा बस योजना ... Birsa Munda Stadium Ranchi: राज्य परियोजना निदेशक शशि रंजन ने किया उद्घाटन, स्कूली बच्चों में दिखा ज... Dr. Irfan Ansari Statement: 6 अक्टूबर को होगी अहम बैठक, राज्य के 25 हजार से अधिक डीलरों की समस्याओं ...
देश

अचानक अमरनाथ यात्रा स्थगित करने से अफवाहों का बाजार गर्म

पुंछ: सरकार द्वारा गत शुक्रवार को स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा एवं बाहरी राज्यों के यात्रियों को जल्द घाटी छोडऩे की एडवाइजरी के बाद राज्य में उपजे हालात के बाद पुंछ जिले में भी अफरातफरी का माहौल व्याप्त है। वहीं अफवाहों का बाजार भी गर्म है। अचानक आई इस एडवाइजरी के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने घरों का जरूरी सामान रसद खरीदनी शुरू कर दी। लोगों में बेचैनी साफ नजर आ रही है।

लोग अपने वाहनों में ईंधन भरवाने के लिए कतारों में लगे हैं। पुंछ नगर सहित जिले के तमाम हिस्सों में लोगों की गहमा-गहमी लगी रही। बाजारों में लोगों की अत्यधिक भीड़ रही और हर तरफ लोग जरूरत की चीजों की खरीदारी करते रहे। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग पुंछ नगर पहुंचे। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों अब्दुल हमीद, शकील, बशीर, वकार, सोनू, राजिंदर, नरेश, रसमीत सिंह आदि ने कहा कि अचानक राज्य का माहौल एक दम बदल गया है। हर तरफ  दहशत का माहौल है, कुछ समझ नहीं आ रहा। टी.वी. पर बड़ी-बड़ी बातें की जा रही हैं। पुंछ जिले में भी बड़े स्तर पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button