ब्रेकिंग
Mamata Banerjee Election Petition: भवानीपुर चुनावी नतीजों के खिलाफ ममता बनर्जी पहुंचीं कलकत्ता हाई क... Ram Mandir Controversy: मंदिर में 1400 करोड़ के घोटाले का आरोप; कांग्रेस ने की हाई कोर्ट के जज से जां... Supreme Court on Bar Council: बार काउंसिल में महिलाओं के लिए 10% को-ऑप्शन; सुप्रीम कोर्ट ने दी निष्प... Manoj Bajpayee Acting Style: 'गवर्नर' से 'द फैमिली मैन' तक; क्या मनोज बाजपेयी एक ही तरह के किरदारों ... Jabalpur News: कलेक्टर के पैरों में गिरकर मां-बेटी ने लगाई न्याय की गुहार; दबंग पड़ोसियों से हैं परेश... Nagpur Crime News: नागपुर में शादीशुदा महिला के साथ रेप, ब्लैकमेल और धर्म परिवर्तन का दबाव; दो आरोपी... UP Assembly Election 2027: मायावती का मास्टर प्लान; ओबीसी वोट बैंक को साधने के लिए बसपा ने तेज की तै... Rajasthan Court Order: आगर-मालवा के दो थाना प्रभारियों समेत 90 पुलिसकर्मियों पर केस; कोर्ट ने की कड़... Maharashtra Politics: शिवसेना (UBT) में बड़ी टूट की तैयारी; क्या बिखर जाएगी उद्धव ठाकरे की पार्टी? Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में सनसनी; रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे युवक ने दो सगी बहनों को मार...
विदेश

बस के आकार की तिजोरी करेगी गर्म होते मौसम के पैटर्न की रिकार्डिग

वाशिंगटन।  आस्ट्रेलिया (Australia) के एक सुदूरवर्ती इलाके में करीब-करीब स्कूल बस के आकार की स्टील की एक तिजोरी पृथ्वी के गर्म होते मौसम के पैटर्न को रिकार्ड करेगी। हम जो कहते और करते हैं, वह उसे भी सुनेगी। इसके निर्माताओं का कहना है कि यह एक संग्रह तैयार करेगी जो मानवता के गलत कदमों को एक साथ जोड़ने में अहम साबित हो सकता है।

तस्मानिया द्वीप पर विकसित होगा ‘ब्लैक बाक्स’ 

पृथ्वी का ‘ब्लैक बाक्स’ कही जा रही इस तिजोरी का निर्माण आस्ट्रेलिया के एक द्वीप तस्मानिया पर किया जाएगा। यह हवाई जहाज के फ्लाइट रिकार्डर की तरह काम करेगी जो दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले विमान के अंतिम क्षणों को रिकार्ड करता है। हालांकि इसके निर्माताओं ने उम्मीद जताई कि इसे खोलना नहीं पड़ेगा। तीन इंच मोटाई के स्टील से बन रही 33 फीट लंबी इस तिजोरी के अगले साल के मध्य से पहले पूरा होने की उम्मीद नहीं है। इसके निर्माताओं का कहना है कि उन्होंने पहले से ही जानकारियां जुटाना शुरू कर दिया है।

पृथ्वी का यह ब्‍लैक बाक्स जलवायु परिवर्तन और अन्‍य मानवनिर्मित खतरों को रिकार्ड करेगा। साथ ही मानव सभ्‍यता के पतन की कहानी को भी दर्ज करेगा। 32 फीट की उंचाई वाले इस ब्‍लैक बाक्स का निर्माण कभी न टूटने वाली स्‍टील से किया जाएगा। इसमें जलवायु से तापमान, समुद्र जलस्‍तर, जलवायु में कार्बन डाइ आक्साइडकी मात्रा और कई अन्‍य आंकड़े जमा होंगे ताकि इस बात का दस्‍तावेजीकरण किया जा सके कि कैसे इंसानियत जलवायु आपदा को रोकने में असफल रही।

2022 के मध्य में इस ब्लैक बाक्स का निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। इस प्रोजेक्ट को मार्केटिंग कंपनी क्‍लेमेंगर बीबीडीओ यूनिवर्सिटी आफ तस्‍मानिया की मदद से बना रही है। कंपनी का कहना है कि इसका मकसद यह है कि यदि धरती पर आने वाले वर्षों में मानव सभ्‍यता खत्‍म होती है जो लोग बचेंगे वे इसके जरिए जान सकेंगे कि क्‍या हुआ था।

Related Articles

Back to top button