ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

सुप्रीम कोर्ट से एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बड़ी राहत, 4 हफ्ते तक गिरफ्तारी पर रोक

सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति एवं व्यवसायी राज कुंद्रा की पोर्न फिल्म रैकेट मामले में गिरफ्तारी पर बुधवार को 4 हफ्ते के लिए अंतरिम रोक लगा दी। जस्टिस विनीत सरन और जस्टिस अनिरुद्ध बोस की पीठ ने कुंद्रा की याचिका पर उसे राहत दी। पीठ ने इस मामले में महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है।

मुंबई पुलिस ने पोर्न फिल्म के अवैध कारोबार के आरोप में कुंद्रा पर विभिन्न अपराधिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी। यह अपराधिक मामला वर्ष 2020 का है। पहले से ही कई आपराधिक आरोपों से घिरे कुंद्रा ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की गुहार लगाई, जिसे खारिज कर दिया गया था। इसके बाद उसने शीर्ष अदालत का दरवाजा खटखटाया, जहां उसे राहत मिली। फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा के पति कुंद्रा को एक अन्य आपराधिक मामले में मुंबई पुलिस ने जुलाई में गिरफ्तार किया था। इस मामले में उसे सितंबर में जमानत मिल गई थी।

Related Articles

Back to top button