ब्रेकिंग
Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां... MP Politics: "हम दो, हमारे पांच" का नारा देकर सुर्खियों में आए खरगोन-बड़वानी सांसद, जिम की जगह अखाड़... Madhya Pradesh Coal Mines: उमरिया कालरी के इतिहास और रोजगार पर मंडराए संकट को लेकर उग्र हुआ आंदोलन ATRI Campus Bhopal & Dairy Plant: सीएम डॉ. मोहन यादव की मौजूदगी में होगा एमओयू, ड्रोन और एआई तकनीक प... Swami Prasad Maurya Joins INDIA Alliance: राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी के अध्यक्ष ने कांग्रेस दफ्तर म... Bareilly Murder Mystery Solved: भमोरा थाना क्षेत्र के कुड्डा गांव में मां की हत्या का आरोपी दूसरा बे...
देश

खंडहरनुमा मकान में मिला लापता 2 साल की बच्ची का शव, दादा गिरफ्तार…जानें क्या है मामला

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में दो वर्ष की बच्ची की कथित रूप से हत्या के मामले में उसके दादा तथा चाची को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने बुधवार को बताया कि थाना तिलहर के गांव ग्वार में 29 नवंबर को उषा देवी की 2 वर्ष की बच्ची प्रज्ञा घर से अचानक गायब हो गई थी। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई गई थी, इसके बाद पुलिस एवं ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश की परंतु वह नहीं मिली।

उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम बच्ची का शव गांव के ही एक खंडहर में देखा गया जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। बाजपेई ने बताया कि पुलिस जांच में पता लगा कि बच्ची के दादा मनेंद्र सिंह अपने बेटे की शादी से खुश नहीं थे, इसीलिए उन्होंने बच्ची की हत्या कर दी। तथा इसमें बच्ची की चाची ने उनका सहयोग किया। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। वहीं बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button