Breaking
महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन? आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा लम्हेटा घाट के परमहंस आश्रम में जाबालि ऋषि और काशी महाराज की प्रतिमाएं स्‍थापित मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी श... इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार

सड़क हादसे में बुरी तरह घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत को लेकर पीएम मोदी ने की प्रार्थना, कहा- हादसे से व्यथित हूं

नई दिल्ली:   प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सड़क हादसे में घायल हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पंत उस समय बाल-बाल बच गए, जब उनकी लक्जरी कार के शुक्रवार तड़के दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर एक डिवाइडर से टकराने के बाद उसमें आग लग गई। 25  वर्षीय पंत को सिर, पीठ और पैरों में चोट आई हैं, लेकिन उनकी हालत स्थिर है। मोदी ने एक ट्वीट में कहा कि जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ हुए हादसे से व्यथित हूं। मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और कुशल-क्षेम के लिए प्रार्थना करता हूं।

वहीं बता दें कि भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत आज सुबह सड़क हादसे का शिकार हो गए।  हादसा तब हुआ जब पंत दिल्ली से अपने घर रुड़की जा रहे थे और इसी दौरान उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। पंत को सिर में, पैर में गंभीर चोटें आई हैं. उन्हें अब देहरादून के मैक्स अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

उधर, ऋषभ पंत के हादसे को लेकर बीसीसीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि उन्हें सक्षम अस्पताल मल्टीस्पेशियलिटी और ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जहां उन्हें चोट लगने के कारण इलाज किया गया था। ऋषभ के माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है और उनकी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर चोट लगी है. ऋषभ की हालत स्थिर बनी हुई है, और उन्हें अब मैक्स अस्पताल, देहरादून में रेफर कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में MLA किरण सरनाईक का परिवार सड़क हादसे का शिकार, 5 लोगों की मौत     |     दिल्ली एक्साइज पॉलिसी केस: क्या केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिलेगी राहत? सुनवाई जारी     |     राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़कर क्या बहन प्रियंका गांधी के लिए तैयार कर रहे जमीन?     |     आने वाले दिनों में तापमान 42 से 43 डिग्री तक आ सकता है, रहें सावधान     |     दोहरे हत्याकांड के आरोपित ने वेश बदला, नाबालिग के साथ घूम रहा मथुरा     |     लम्हेटा घाट के परमहंस आश्रम में जाबालि ऋषि और काशी महाराज की प्रतिमाएं स्‍थापित     |     मां से संबंध बनाने का प्रयास कर रहा था युवक, महिला ने पति के साथ हत्या कर फेंका शव     |     दो दिन में पांच हजार से अधिक श्रद्धालु पंचकोसी यात्रा पर निकले, यात्रियों में 80 वर्षीय बुजुर्ग भी शामिल     |     इंदौर में ट्रांसपोर्ट संचालक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस     |     पाइप लाइन के लीकेज बंद कराए तो घटने लगे डायरिया के मरीज, सफाई व्यवस्था में भी कराया सुधार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें