ब्रेकिंग
PM Modi Mann Ki Baat Bhilai News: भिलाई में पीएम मोदी की 'मन की बात' का सामूहिक श्रवण; संगठन महामंत्... धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नैतिकता नहीं, बढ़ते जनआक्रोश के दबाव में लिया गया फैसला: दीपक बैज Kanker Malaria Outbreak News: कांकेर में मलेरिया का खौफनाक आउटब्रेक! दो 9 वर्षीय छात्रों की दर्दनाक ... Gen-Z आंदोलन के बाद राजनीति में युवाओं को साधने की होड़, तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी और जयंत चौधरी ने... सीएम भगवंत मान का स्पष्ट संदेश, बोले—'पंजाब में केवल मेहनत और मेरिट के आधार पर मिलेगी सरकारी नौकरी' जंतर-मंतर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग Govinda Karisma Kapoor Movies Breakup: क्यों टूटी गोविंदा और करिश्मा कपूर की सुपरहिट जोड़ी? शगुफ्ता ... भारत बनाम जिम्बाब्वे T20I: अभिषेक शर्मा ने गेंद से मचाया तहलका, 14 साल बाद दोहराया सहवाग का ऐतिहासिक... रूस-यूक्रेन युद्ध में भीषण पलटवार, जपोरिज्जिया में 12 और सुमी में 3 लोगों की मौत से बढ़ा तनाव बैंक ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, इस सप्ताह सोमवार से शनिवार तक खुले रहेंगे सभी सरकारी और निजी बैंक
मध्यप्रदेश

गाय पर दिग्विजय सिंह के बयान से यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी की राह हो सकती है मुश्किल

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वीर सावरकर की किताब की आड़ में गाय के खिलाफ बयान देकर उत्तर प्रदेश (यूपी) में प्रियंका गांधी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब तीन दशक बाद उत्तर प्रदेश में पार्टी को पुनर्जीवित करने के प्रयासों पर आगे बढ़ रहीं प्रियंका ने साफ्ट हिंदुत्व की तरफ अपना झुकाव बढ़ाया है, लेकिन दिग्विजय के बयान पर ना तो वह सफाई दे सकेंगी और न किसी दूसरे मुद्दे की तरफ जाने का उन्हें मौका मिलने वाला है। उत्तर प्रदेश में भाजपा राम मंदिर, गंगा सफाई और काशी विश्वनाथ धाम के बाद अब गाय के महत्व की तरफ बढ़ चली है। वाराणसी में डेयरी प्लांट की आधारशिला रखने के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि गाय किसी के लिए गुनाह हो सकती है, हमारे लिए तो माता है।

दिग्विजय का विवादास्पद बयान, कहा- सावरकर के मुताबिक गोमांस खाना बुरा नहीं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर विवादास्पद बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि जो गाय अपने मल में ही लोट ले, वह हमारी माता कैसे हो सकती है, गोमांस खाने में भी कोई बुराई नहीं है। दिग्विजय ने किताब का नाम नहीं बताया। दिग्विजय भोपाल स्थित नर्मदा भवन मंदिर में कांग्रेस के जनजागरण अभियान को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने सावरकर की किताब के ही हवाले से यह भी कहा कि हिंदू और हिंदुत्व में कोई संबंध नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की विचारधारा से है। अगर 2024 में नरेन्द्र मोदी फिर केंद्र में आ गए या भाजपा आ गई तो सबसे पहले संविधान बदल दिया जाएगा। मोदी आरक्षण खत्म कर देंगे। इन लोगों ने रूस-चीन माडल अपना लिया है।

Related Articles

Back to top button