ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
देश

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पीएम मोदी, थोड़ी देर में देंगे 11 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार को आज चार साल पूरे हो रहे हैं। राज्य सरकार के चार साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेशवासियों को बड़ी सौगात देने देवभूमि पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी मंडी पहुंच चुके हैं। पीएम यहां कई परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे। इसके अलावा मोदी एक जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे। कार्यक्रम का आयोजन मंडी के पडुल मैदान में किया जा रहा है।

पीएम मोदी का मंडी दौरा Live

– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंडी में हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे ग्राउंडब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता की।

– इस बैठक से लगभग 28,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं के माध्यम से क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

– पीएम सोमवार सुबह मंडी पहुंचे। मोदी मंडी में 11,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे

मोदी आज 11 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। इस कार्यक्रम के आयोजन से पहले वह लगभग सुबह 11:30 बजे हिमाचल प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट के दूसरे ग्राउंड ब्रेकिंग समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे

इसके अलावा मोदी रेणुकाजी बांध परियोजना की आधारशिला भी रखेंगे। ये परियोजना लगभग तीन दशकों से लटकी पड़ी है। देश के 6 राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड और दिल्ली ने रेणुकाजी बांध बहुद्देशीय परियोजना के एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए थे। 7 हजार करोड़ की इस परियोजना से 40 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

लुहरी पनबिजली परियोजना की देंगे सौगात

मोदी लुहरी प्रथम चरण पनबिजली परियोजना की भी आधारशिला रखेंगे। 210 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया जाएगा. इससे हर साल 750 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा. आसपास के राज्यों को इससे बड़ा फायदा होगा।

हमीरपुर में धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना की आधारशिला

मोदी हमीरपुर जिले में धौलासिद्ध पनबिजली परियोजना की आधारशिला रखेंगे। हमीरपुर जिले में ये पहली पनबिजली परियोजना है। 66 मेगावाट की परियोजना का निर्माण 680 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से किया जाएगा। परियोजना के निर्माण के बाद हर साल 300 मिलियन यूनिट से ज्यादा बिजली का उत्पादन होगा।

सावरा-कुड्डू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन

साथ ही मोदी सावरा-कुड्डू पनबिजली परियोजना का उद्घाटन भी करेंगे। 111 मेगावाट की इस परियोजना का निर्माण 2080 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button