ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
मनोरंजन

दिशा पाटनी ने ‘योद्धा’ सेट से शेयर की अपनी टीम के साथ तस्वीर, कहा- ‘योद्धा का इंतजार नहीं हो रहा है’

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपने लुक को फिटनेस के चलते फैंस के बीच चर्चा में रहती हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर आपनी फिल्मों से जुड़े अपडेट फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अब उन्होंने फिल्म योद्धा के सेट से एक तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो अभिनेता, निर्देशक और फिल्म की पूरी टीम के साथ नजर आ रही हैं।

‘योद्धा’ टीम का किया धन्यवाद

सोमवार को अभिनेत्री ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर योद्धा के सेट से तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में वो को-स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और फिल्म निर्देशक के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तस्वीर एक ग्रुप फोटो है, जिसमें अभिनेत्री फिल्म में अपने टीम मेंबर्स के साथ मुस्कुराती दिख रही हैं।

इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर कर दिशा ने लिखा, धन्यवाद मेरी सबसे प्यारी टीम, आपके साथ काम करने का अनुभव बहुत ही शानदार था। योद्धा के रिलीज होने का इंतजार नहीं हो रहा है। वहीं अभिनेत्री ने रविवार को योद्धा के सेट से एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने योद्धा में अपने हिस्से की शूटिंग को पूरा कर लिया है। इस वीडियो में वो एक अंग्रेजी गाने पर थिरकती हुई दिख रही हैं।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बन रही पहली एक्शन ड्रामा फिल्म का निर्देशन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दें कि इस पीरियड फिल्म में पाकिस्तान पर किए भारत के सबसे साहसी मिशन की कहानी को दिखाया जाएगा। सिद्धार्थ मल्होत्रा और राशी खन्ना की ये फिल्म अगले साल 11 नबंवर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

दिशा पाटनी का वर्कफ्रंट

बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो जल्द ही मोहित सूरी की फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में अभिनेता जॉन अब्रहम, अर्जुन कपूर के साथ मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके अलावा फिल्म में अभिनेत्री तारा सुतारिया भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। ये फिल्म साल 2014 में आई सिद्धार्थ मल्होत्रा, श्रद्धा कपूर और रितेश देशमुख की फिल्म एक विलेन का सीक्वल है।

Related Articles

Back to top button