ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
देश

ऐसे कटी कालीचरण की रात: हवालात में चुपचाप रहा बैठा, दो घंटे की ली नींद, दाल रोटी खाया

रायपुर। धर्म संसद में महात्मा गांधी पर विवाद टिप्पणी करने वाले कालीचरण को कोर्ट ने दो दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है।कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस कालीचरण को सुरक्षित थाने में रखी है।गुरुवार की रात कालीचरण केवल दो घंटे ही सोया।चुपचाप बैठा रहा।ओम काली, ओम काली जपता रहा।

रात में लगभग 11 बजे थाने में पहुंचने के बाद कालीचरण ने खाने में दाल रोटी मांगी। जिस पर पुलिस ने सूखी रोटी और दाल दी। पुलिस ने चावल के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। वहीं अब दोपहर 12 बजे फिर वह दाल रोटी की ही मांग किया है

एक जनवरी को पुलिस करेगी पेश

दो दिन की रिमांड के बाद एक जनवरी को पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। राजद्रोह के आरोपित कालीचरण से पुलिस पूछताछ कर रही है।वीडियो अपलोड करने के बारे में जानकारी जुटाई जा रही।टिकरापारा थाना पुलिस ने कालीचरण से पूछताछ की।

थाने में अतिरिक्त बल की तैनाती

शहर के आउटर के थाने में कालीचरण को रखा गया है। कोर्ट में पेश करने के दौरान जिस तरह से समर्थक जुटे थे उससे आधार पर पुलिस ने थाने में विशेष सुरक्षा लगाई है। 10 से 12 जवान थाने के अंदर व बाहर लगे हुए हैं। वहीं सिविल में भी पुलिस की टीम घूम रही है।

धर्म संसद में दिया था विवादित बयान

26 और 27 दिसंबर को रायपुर में आयोजित धर्म संसद कार्यक्रम में कालीचरण ने राष्ट्रपिता पर विवादित बयान दिया था। इसके बाद कांग्रेस की ओर से टिकरापारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई गई। एफआईआर के बाद पुलिस कालीचरण की खोज में जुट गई। गुरुवार तड़के मध्यप्रदेश के खजुराहो से गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button