ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
खेल

अंपायर से हो गई बड़ी गलती, नाट आउट को दे दिया आउट और फिर हुआ ड्रामा; देखें वीडियो

नई दिल्ली। क्रिकेट आस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित होने वाली बिग बैश लीग यानी बीबीएल में 2 जनवरी को एक हैरान करने वाला वाकया देखने को मिला, जब एक मैदानी अंपायर ने एक बल्लेबाज को आउट दे दिया, जबकि खुद अंपायर जानता था कि गेंद बल्ले से नहीं लगी है। हालांकि, अच्छी बात ये है रही कि अंपायर ने तुरंत अपना फैसला आउट से नाट आउट में बदला और माफी भी मांगी। अब इसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है

दरअसल, बीबीएल के 2021-22 के सीजन के 31वें मैच में पर्थ स्काचर्स और मेलबर्न स्टार्स की टीम आमने-सामने थी। इसी दौरान पर्थ की टीम की पारी के दौरान जब टीम के कप्तान एश्टन टर्नर बल्लेबाजी कर रहे थे तो मेलबर्न स्टार्स के गेंदबाज जेवर क्रोन की एक बाउंसर को वे सक्वायर लेग पर मारना चाहते थे, लेकिन गेंद बल्ले से नहीं लगी और हेल्मेट से लगकर विकेट के पीछे चली गई। बल्ला गेंद की लाइन में था और आवाज भी आई थी। ऐसे में फील्डिंग साइड ने अपील की।

हालांकि, अंपायर ब्रूस ओक्सनफोर्ड ने जल्दी से फैसला देना का मन बनाया और बल्लेबाज ने भी बता दिया था कि गेंद हेल्मेट से लगकर गई है। ऐसे में अंपायर कोई फैसला नहीं सुनना था, लेकिन उनकी उंगली उठ गई। जैसे ही बल्लेबाज का इशारा उन्होंने देखा तो अंपायर ने तुरंत अपना फैसला बदल लिया और माफी भी मांगी। जो क्लार्क की अपील पर वे बल्लेबाज को आउट दे चुके थे, लेकिन फिर अपना फैसला बदला और इसके बाद स्क्वायर लेग अंपायर से बात करने के बाद वन फोर द ओवर दिया। इस पूरे वाकये का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल है।

Related Articles

Back to top button