ब्रेकिंग
Ludhiana Crime: लुधियाना में कांग्रेस नेता मनवीर धालीवाल से 11 लाख की ठगी; टेंडर दिलाने के नाम पर मो... Delhi News: दिल्ली में बकरीद पर गाय, बछड़े और ऊंट की कुर्बानी पर पूर्ण प्रतिबंध; मंत्री कपिल मिश्रा ... Muzaffarpur: थाने में चल रही थी शादी की पंचायत, पिता ने किया इनकार तो ट्रक के आगे कूदा प्रेमी; मची अ... Maharashtra News: महाराष्ट्र में गौ तस्करी करने वालों पर लगेगा 'मकोका'; गृह विभाग ने जारी किए बेहद स... Palamu News: पलामू में एकजुटता की मिसाल! ग्रामीणों ने मिलकर कराई अनाथ बेटी की शादी, पर्यावरणविद ने उ... Hazaribagh BJP Rift: हजारीबाग में सांसद बनाम विधायक; प्रदीप प्रसाद ने मनीष जायसवाल को दी 'धृतराष्ट्र... Ludhiana Theft Case: लुधियाना में चोरों का तांडव; दुगरी रोड पर एक ही रात में दो दुकानों के ताले टूटे... Ludhiana Factory Accident: लुधियाना में बड़ा हादसा; निर्माणाधीन फैक्ट्री में हाई वोल्टेज करंट की चपे... Pathankot Spy Arrest: पठानकोट में देश विरोधी बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश; पाकिस्तान को नेशनल हाईवे की ल... Punjab Weather: पंजाब में जेठ की तपती गर्मी के बीच तड़के हुई बारिश; 46 डिग्री पारे से मिली बड़ी राहत
मध्यप्रदेश

मोटर का स्विच ऑन करते ही जोरदार धमाका, 60 फीट दूर उड़े किसान के चिथड़े, ब्लास्ट से दहला इलाका

रतलाम: रतलाम जिले के रत्तागढ़खेड़ा में खेत पर सिंचाई करने के लिए मोटर चालू करने के दौरान विस्फोट होने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोटर चालू करने के दौरान डायनामाइट फटने से यह हादसा हुआ है। धमाका होते ही किसान 60 फीट दूर उड़ गया और उसका शव क्षत-विक्षत हो गया। इससे उसके शरीर के टुकड़े होकर दूर-दूर जा गिरे। ग्रामीणों ने हत्या की आशंका व्यक्त की है।

मामला जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर रत्तागढ़खेड़ा का है। जहां सुबह खेत में सिंचाई करने गए किसान 33 वर्षीय लालसिंह पुत्र नरसिंह की टोटे(डायानामाइट) फटने से मौत हो गए। लालसिंह ने मंगलवार सुबह खेत पर मोटर चालू करने के लिए स्टार्टर चालू किया था। इसी दौरान धमाका हुआ व उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। धमाके की जगह गहरा गड्ढा हो गया। किसी ने जमीन खोदने में लगाए जाने वाले टोटे सिंचाई की मोटर के स्टार्टर के नीचे लगा दिए थे। टोटे किसने लगाए, पता नहीं चल पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button