ब्रेकिंग
Deep Narayan Singh Yadav: सपा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की बढ़ी मुश्किलें, लखनऊ-झांसी में... Narmada Award Dispute: 4 राज्यों के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, अमित शाह की मौजूदगी में सुलझा सालों पुर... Alliance Reality Show: कुशाल टंडन से भिड़ीं उर्फी की बहन डॉली जावेद, शो में मचा बवाल Monsoon Car Care Tips: बारिश में अपनी कार को जंग और हादसों से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान टिप्स Ram Mandir Trust: SBI खातों के संचालन के लिए 3 सदस्यीय समिति गठित, बिना हस्ताक्षर नहीं निकलेगा पैसा PM Modi in Indonesia: 'भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी', इंडोनेशिया की संसद में पीएम मोदी ने पेश किया 'गंगा-म... Welcome to the Jungle Budget: 250 करोड़ नहीं, डायरेक्टर अहमद खान ने बताया फिल्म का असली बजट Ramayana Movie Rights: करण जौहर ने 250 करोड़ में खरीदे 'रामायण' के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स, दिवाली पर ... Prabhas Fauzi Update: प्रभास की 'फौजी' में होगा हाई-वोल्टेज एक्शन, 10 जुलाई से शुरू होगी इंटरवल सीन ... Akshay Kumar 2016 Movies: 'एयरलिफ्ट' से 'रुस्तम' तक, जब अक्षय कुमार ने 8 महीने में दी थीं लगातार 3 स...
मध्यप्रदेश

इंदौर में सस्ती सिगरेट के बहाने व्यापारी का अपहरण, दो पुलिस वाले सहित पांच बदमाश गिरफ्तार

इंदौर। सस्ते दामों पर सिगरेट दिलाने का झांसा देकर नागपुर के व्यापारी को अगवा करने का मामला सामने आया है। छोटी ग्वालटोली थाना पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें दो पुलिस वाले भी शामिल हैं। आरोपित व्यापारी को बंधक बनाकर 10 लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। पुलिस एक सिपाही की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, सुखानी कांप्लेक्स वैष्णवी चौक वर्धमाननगर नागपुर महाराष्ट्र निवासी रोहित पुत्र उमाशंकर अग्रवाल की शिकायत पर आरोपित आशीष पुत्र सागर गुर्जर निवासी खजूरिया हाटपीपल्या देवास, अनूप पुत्र मदन मोहन पांडे निवासी राजीव आवास विहार स्कीम-78, विनोद पुत्र शिवनारायण मौर्य निवासी श्यामनगर एनएक्स, अवधेख पुत्र सोभरनसिंह निवासी वैभव लक्ष्मीनगर और प्रमोद पुत्र चंद्रमा दुबे निवासी निरंजनपुर को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ धारा 419, 420, 342, 327, 384, 385, 386, 387, 365, 170 के तहत केस दर्ज किया गया है। रोहित अग्रवाल ने पुलिस को बताया कि उसका दवाइयों का व्यवसाय है। आरोपित आशीष गुर्जर ने सस्ते दामों पर सिगरेट देने का बोला था। 2 जनवरी को वह सिगरेट लेने के लिए इंदौर आया और छोटी ग्वालटोली स्थित होटल नीलम में ठहरा था। मैंने मेरे ससुर रामअवतार से 10 लाख रुपये भी मंगवा लिए। आरोपित माल देने के बहाने मुझे मांगलिया ले गए और रास्ते में चार लोगों ने मुझे बंधक बना लिया। पिस्टल अड़ा कर मुझे गोली मारने की धमकी दी और 10 लाख रुपये ले लिए। बुधवार को पुलिस ने रोहित की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया और पांचों आरोपितों को गिरफ्तार कर उनसे लाखों रुपये भी बरामद कर लिए हैं।

Related Articles

Back to top button