ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

आत्मसमर्पण करने को नहीं माने जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी, सुरक्षाबलों ने तीनों को किया ढेर

श्रीनगर : सुरक्षाबलों ने आतंकरोधी अभियान को जारी रखते हुए जालूवा (बड़गाम) में छिपे तीनों आतंकवादियों को मार गिराया है। हालांकि उन्हें ढेर करने से पहले सुरक्षाबलों ने रात से लेकर सुबह तक उन्हें कई बार आत्मसमर्पण करने का मौका दिया। इसके लिए गांव के बुजुर्गों व मौलवियों की मदद भी ली गई परंतु जब उन्होंने हथियार डालने से इंकार कर दिया था तो सुरक्षाबलों ने अभियान को लंबा न खिंचते हुए भारी हथियारों का इस्तेमाल करते हुए एक के बाद एक तीनों को मार गिराया

मारे गए आतंकी जैश-ए-मोहम्मद से संबंधित बताए जाते हैं। आइजीपी कश्मीर विजय कुमार ने भी मुठभेड़ में मारे गए तीनों आतंकियों को जैश सदस्य बताते हुए कहा कि एक आतंकी की पहचान वसीम निवासी श्रीनगर के तौर पर की गई है। वसीम के मारे जाने के बाद अब मात्र ही आतंकी बचा है तो श्रीनगर से है। उन्होंने बताया कि बाकी दोनों आतंकियों की भी पहचान की जा रही है।

सुरक्षाबलों ने तीनों शवों व मुठभेड़ स्थल से बरामद हथियारों को अपने कब्जे में ले लिया है। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने के बाद जब सुरक्षाबलों ने इस बात की पुष्टि कर ली कि वहां अब ओर कोई आतंकी मौजूद नहीं है तो उन्होंने अभियान को समाप्त करने की घोषणा की और शवों को लेकर वहां से चले गए।

पुलिस के अनुसार गत वीरवार रात करीब नौ बजे पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर जालूवा में छिपे आतंकियों को पकड़ने के लिए अभियान चलाया। जवानों को अपने ठिकाने की तरफ आते देख आतंकियों ने वहां से भागने का प्रयास किया। उन्होंने घेराबंदी तोड़ भागने के लिए जवानों पर गोली भी चलाई। जवानों ने खुद को बचाते हुए आतंकियों पर जवाबी फायर कर उनके मंसूबे को नाकाम बना दिया।

आतंकियों के भागने के सभी रास्ते बंद करते हुए सुरक्षाबलों ने उन्हे आत्मसमपर्ण करने के लिए कहा। आतंकियोंं ने फायरिंग जारी रखी। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों का ठिकाना बने मकान को चारों तरफ से घेर लिया गया है। उनके भागने के सभी रास्ते बंद कर दिए। रात होने की वजह से और आसपास रने वाले लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाबलों ने सुबह तक के लिए अभियान को टाल दिया। हालांकि बीच-बीच में दोनों ओर से रूक-रूक कर गोलीबारी का सिलसिला जारी रहा। इस बीच आतंकियों को कई बार आत्मसमर्पण करने के लिए भी कहा गया परंतु हर बार उन्होंने इसका जवाब अपनी गोली से ही दिया।

आज सुबह एक बार फिर सुरक्षाबलों ने आतंकियों को हथियार डालने का मौका दिया परंतु जब इस बार भी उन्होंने जवाब गोलीबारी से दिया तो जवाबी कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने एक के बाद एक तीनों आतंकियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Back to top button