Breaking
डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’ दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल

कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 11 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

रोहतक: कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या मामले में जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायालय ने सभी 11 दोषियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। खास बात यह है कि हिनियस क्राइम को देखते हुए इस मर्डर के दो जुवेनाइल आरोपियों को भी बराबर की सजा सुनाई गई है। बता दें कि आरोपियों पर आईपीसी की धारा 302, 120 बी और 34 के तहत मुकदमा चला था।

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2016 की सुबह मॉडल टाउन स्थित एक पार्क में  सैर करते समय कांग्रेस नेता अशोक काका की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अशोक काका पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नजदीकी मानें जाते थे और वे हेफड़ के चेयरमैन पद पर भी रह चुके हैं। काका की हत्या मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। सात साल चले इस केस में एडीशनल सेशन जज राकेश कुमार की अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। अशोक काका के वकील सुरेंद्र वर्मा ने बताया कि मामले में कुल 11 आरोपियों में से दो नाबालिग थे। कोर्ट ने सभी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। उन्होंने बताया कि उम्रकैद के अलावा धारा 302 के तहत आरोपियों पर 50 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना न भरने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। इसी प्रकार 120-बी के तहत 3 हजार जुर्माना व जुर्माना न भरने पर 3 महीने की सजा काटनी होगी। धारा 34 में 20 हजार रुपये जुर्माना व 2 साल की सजा काटनी होगी। बता दें कि सभी 11 दोषियों को सुनारिया जेल में भेज दिया गया है।

डीपफेक वीडियो केस: कोर्ट ने कहा- चुनाव आयोग पर भरोसा, निर्देश देने से किया इनकार     |     दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों को धमकी मामले में बड़ा खुलासा, सामने आया ‘2023 वाला पैटर्न’     |     दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें