ब्रेकिंग
Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्... Uttam Nagar Murder Case: तरुण हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी; 500 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा, होली के... Rahul Gandhi on BJP: 'भाजपा का हर छठा सांसद वोट चोर'; राहुल गांधी के घुसपैठिया वाले बयान पर मचा सिया... Bengal Post-Poll Violence: नतीजों के बाद बंगाल में कोहराम; 400 से ज्यादा TMC दफ्तरों में तोड़फोड़, ह... MP Madarsa Board: मदरसा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू; यहाँ देखें आखिरी तारीख औ... Dhar Crime: धार में सनसनी; सुबह पुरुष और शाम को संदिग्ध हालत में मिला महिला का शव, प्रेम प्रसंग की आ... Dhar News: धार में भीषण गर्मी का सितम; गर्म जमीन पर बैठकर शादी की दावत खाने को मजबूर पूरा गांव, तस्व... मुख्यमंत्री मोहन यादव की बहन का आकस्मिक निधन; उज्जैन में शोक की लहर MP Transfer Policy 2026: मध्य प्रदेश में जल्द हटेगा तबादला बैन; CM मोहन यादव की घोषणा, इस महीने से श...
देश

उद्धव ठाकरे और तेलंगाना के CM की मुलाकात पर बोले संजय राउत, ‘KCR में सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता है’

नागपुर: शिवसेना सांसद संजय राउत ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव में  सभी को साथ लेकर चलने की क्षमता ‘ है। राउत ने यह टिप्पणी तब की है जब एक दिन पहले राव ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ समान विचारधारा वाले दलों को राष्ट्रीय स्तर पर एकजुट करने की कवायद के तौर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार से मुलाकात की। नागपुर में पत्रकारों से बातचीत में राउत ने यह दावा भी किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा।

मुंबई में रविवार को ठाकरे से मुलाकात के बाद राव ने कहा कि वह और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री इस बात पर राजी हुए हैं कि बदलाव वक्त की आवश्यकता है। तेलंगाना के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए राउत ने कहा कि के. चंद्रशेखर राव बहुत मेहनती नेता हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में कई संघर्षों का सामना किया है। उनमें सभी को एक साथ लेकर चलने की क्षमता है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष राव और शिवसेना अध्यक्ष ठाकरे ने विकास और देश की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की तथा दोनों मुख्यमंत्री और अन्य नेता जल्द ही दोबारा मुलाकात करेंगे। उत्तर प्रदेश में चल रहे चुनावों के बीच भाजपा के अपने राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को निशाना बनाए जाने के बारे में पूछने पर राउत ने कहा, ‘‘यह उनकी आदत है। वे ऐसे बयान तब देते हैं जब वे हार रहे होते हैं। भाजपा उत्तर प्रदेश में हार रही है।

 भाजपा की महाराष्ट्र ईकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की टिप्पणियों पर एक सवाल के जवाब में शिवसेना प्रवक्ता ने कहा कि उन्हें हमें सलाह देने की जरूरत नहीं है, उन्हें अपने पार्टी देखनी चाहिए जो हर दिन कमजोर हो रही है। पाटिल ने दावा किया था कि राउत शिवसेना को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button