ब्रेकिंग
Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर... Pakistan Terror Attack: पाकिस्तान में पुलिस स्टेशन पर बड़ा आतंकी हमला; फिदायीन धमाके में 3 पुलिसकर्म...
छत्तीसगढ़

यूक्रेन से दिल्ली पहुंचे छत्तीसगढ़ के 6 स्टूडेंट, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने की मुलाकात

यूक्रेन की हवाई सीमा बंद होने के बाद छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों का पहला जत्था रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गया। इसमें छह लोग शामिल हैं। राज्य सरकार के अधिकारी उन्हें हवाई अड्‌डे से रिसीव कर छत्तीसगढ़ सदन लाए हैं। थोड़ी देर पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इन विद्यार्थियों से मुलाकात की है। यूक्रेन के विभिन्न शहरों में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे दीपक साहू, पारस साहू, राहुल पटेल, आस्था सिंह, शमशी फिरदौस और नादिया अली रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए। उन्हें ऑपरेशन गंगा के तहत एयर इंडिया की विशेष उड़ान से अन्य भारतीय विद्यार्थियों के साथ लाया गया। हवाई अड्‌डे पर राज्य सरकार के अधिकारियों ने उन्हें रिसीव किया। वहां से उन्हें सीधे छत्तीसगढ़ सदन लाया गया। कांग्रेस नेतृत्व के साथ बैठक के लिए दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने थोड़ी देर पहले इन विद्यार्थियों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में भारतीयों के हालात पर चर्चा की।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विद्यार्थियों और दूसरे नागरिकों की वापसी का खर्च उठाने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। उन्होंने देर रात कहा था, यूक्रेन से अपने निजी खर्चे से छत्तीसगढ़ लौटने वाले छात्रों और नागरिकों के खर्च का वहन छत्तीसगढ़ सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से आ रहे विद्यार्थियों और दूसरे नागरिकों की छत्तीसगढ़ तक आने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए थे।

Related Articles

Back to top button