ब्रेकिंग
बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म... दिल्ली में ₹35 प्रति किलो बिकेगा प्याज: केंद्र सरकार ने चलाया 'कांदा एक्सप्रेस', NAFED और NCCF स्टोर... इस्लामाबाद के PIMS अस्पताल में भीषण आग: AC कंप्रेसर फटने से 15 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, PM शह... दलबदल कानून की व्यावहारिक कमजोरी: लोकसभा में लटकीं अयोग्यता याचिकाएं; सुप्रीम कोर्ट के 3 महीने के नि... क्या भारत की राजनीति पलट देगी जेन जी? 38 करोड़ युवा वोटरों को साधने में जुटीं पार्टियां, जानें चुनाव... गृह मामलों की संसदीय स्थायी समिति की बैठक में हंगामा: पैलेट गन और लाठीचार्ज पर तकरार जर्जर स्कूलों पर सरकारों का बड़ा फैसला: राजस्थान में ₹12,500 करोड़ और UP में ₹604 करोड़ का बजट, जेन ... डूंगरपुर: सत्तु देवकी स्कूल में भरभराकर गिरी कमरे की छत, 120 बच्चे थे मौजूद; बंद कमरा होने से टला बड...
उत्तरप्रदेश

सोनारपुरा में सिलेंडर फटने से लगी आग

वाराणसी । सोनारपुरा क्षेत्र में मंगलवार की सुबह साड़ी के कारखाने में सिलेंडर फटने से हुए हादसे में भीषण आग लगने की घटना सामने आने के बाद आनन फानन फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश की। राहत और बचाव कर्मियों के अनुसार आग लगने की इस घटना में तीन लोग झुलस भी गए हैं। इसमें दो व्‍यक्ति को कबीर चौरा मंडलीय अस्‍पताल भेजा गया है तो दो अन्‍य को ट्रामा सेंटर इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं घायलों में दो के फायर ब्रिगेड कर्मी और दो अन्‍य के कारखाने से संबंधित होने की जानकारी दी गई है।

मंगलवार की तड़के सोनारपुरा की एक गली में मौजूद कारखाने में सिलेंडर फटने से आग लगने और धुआं उठने की जानकारी होने के बाद लोगों के द्वारा फायरब्रिगेड और पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। हादसे की जानकारी होने के बाद मौके पर स्‍थानीय लोगों के सहयोग से फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया तो आग की विभीषिका में आकर दो लोग गंभीर रूप से झुलस भी गए। वहीं हादसे की जानकारी होने के बाद स्‍थानीय लोग और पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। हादसे के बारे में अंदेशा लगाया जा रहा है कि सिलेंडर में हादसा होने के बाद आग लगी और पूरे भवन के निचले हिस्‍से में फैल गई। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक काफी हिस्‍सा आग की चपेट में आ गया।

Related Articles

Back to top button