ब्रेकिंग
Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 120 किलो गांजे के साथ 2... Chhattisgarh News: 'पिछली सरकार ने प्रदेश को लूट का चारागाह बनाया', सेवा संकल्प अभियान पर सीएम साय क... Fake IAS Tripti Singh Bhopal: होटल लीज और नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस सुरक्षा में दफ्तरों ... Gwalior Dilapidated Houses: नगर निगम और प्रशासन की खींचतान में अटकी कार्रवाई, ग्वालियर में 105 जर्जर... पीएम मोदी के लोक सेवा में 25 वर्ष: मध्य प्रदेश में 17 सितंबर से शुरू होगा 'सेवा संकल्प अभियान 2026' Mhow Crime News: महू में विस्फोटक चोरी कांड में बड़ा सुराग, कम तीव्रता वाले बॉक्स चोरी होने से कृषि ... Gwalior News: ग्वालियर संभाग में अवैध शराब माफियाओं पर बड़ा प्रहार, 224 FIR दर्ज और 122 तस्कर गिरफ्त... आहते बंद, पर सड़क बन गई मयखाना: ग्वालियर में फुटपाथ और सीढ़ियों पर खुलेआम शराबखोरी जाली दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के पासपोर्ट बनाने का भंडाफोड़: गुजरात से लेकर मध्य प्रदेश तक फैला ... इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल पर घमासान: रीजनल पार्क के ₹10 लाख किराए पर गरमाई सियासत
व्यापार

सिर्फ 5.76 लाख की SUV, माइलेज 20 kmpl तक, फीचर्स इतने कि गिन नहीं पाओगे

भारत में एसयूवी गाड़ियों का सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है। बाजार में कई सस्ती एसयूवी मौजूद हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक सस्ती कॉम्पैक्ट एसयूवी के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कीमत 6 लाख रुपये से भी कम है और यह 20Kmpl तक का माइलेज ऑफर करती है। हम जिस कार की बात कर रहे हैं वह Nissan Magnite है। सेफ्टी की बात करें तो Global NCAP क्रैश टेस्ट में इसे 4 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।  Nissan Magnite का इंजन और माइलेजनिसान मैग्नाइट एसयूवी कुल 6 ट्रिम्स XE, XL, XV Executive, XV, XV Premium, और XV Premium (O) में आती है। इसकी कीमत 5.76 लाख रुपये से 10.24 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तक है। यह दो पेट्रोल इंजन और ढेर सारे फीचर्स के साथ आती है। इसमें नैचुरली एस्पिरेटेड 1-लीटर (72PS/96Nm) और 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल (100PS/160Nm) इंजन दिया गया है। पहला इंजन सिर्फ 5-स्पीड एमटी और दूसरा इंजन 5-स्पीड एमटी के साथ सीवीटी ट्रांसमिशन से भी जुड़ा है। पहला इंजन 18.75 kmpl और दूसरा इंजन 20.0 kmpl तक का माइलेज देता है।

ऐसा है गाड़ी का लुकइसमें Z-शेप्ड डीआरएल के साथ LED डुअल-प्रोजेक्टर हेडलैंप और नीचे एलईडी फॉगलैंप दिए गए हैं। साइड में आपको 16-इंच के पहिये, फंक्शनल रूफ रेल्स और ORVMs पर टर्न इंडिकेटर्स दिए हैं। पीछे रियर डिफॉगर, पार्किंग सेंसर के साथ रियर-व्यू कैमरा मिलता है। गाड़ी में 360 डिग्री कैमरा की सुविधा है, हालांकि इसमें सनरूफ का फीचर मिसिंग है। इसका मुकाबला Kia Sonet, Hyundai Venue, Maruti Vitara Brezza और Renault Kiger जैसी गाड़ियों के साथ है।

फीचर्स की भरमारइंटीरियर की बात करें तो 8 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन है जो वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। कार में कप और बॉटल होल्डर, 10-लीटर ग्लोव बॉक्स, सेंटर आर्मरेस्ट स्टोरेज जैसे बहुत सारे स्टोरेज कम्पार्टमेंट भी हैं। इसके स्टीयरिंग व्हील पर ऑडियो, वॉयस असिस्टेंट, क्रूज़ फंक्शन और टेलीफोन कंट्रोल स्विच हैं। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के रूप में 7 इंच का डिस्प्ले है। सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग और एबीएस के साथ ईबीडी, एंटी-रोल बार, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, हाइड्रोलिक ब्रेक असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स हैं।

Related Articles

Back to top button