ब्रेकिंग
Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ... Gwalior Crime: ग्वालियर में कांग्रेस पार्षद पर जानलेवा हमला; बदमाशों ने सरेराह मारी गोली, अस्पताल मे... Shocking News: खुशियां मातम में बदलीं! 1 मई को गूंजी थी शहनाई, 3 मई को अर्थी देखकर फूट-फूटकर रोया पू... Jabalpur Bargi Dam: मसीहा बनकर आया 22 साल का रमजान; बरगी डैम हादसे में मौत के मुंह से ऐसे बचाई 7 जिं... Bargi Dam Accident: बरगी डैम हादसे में मौत का आंकड़ा 13 हुआ; 4 दिन बाद मिले चाचा-भतीजे के शव, रेस्क्य... MP Crime: गहने और पैसे के लिए दामाद बना कसाई! सास को नदी किनारे ले जाकर पत्थर से कुचला, पुलिस ने किय... Indore-Pithampur Economic Corridor: बदल जाएगी एमपी की सूरत! 2360 करोड़ के प्रोजेक्ट का भूमि पूजन, 6 ... Bareilly News: ‘मुझे मायके नहीं जाने दे रहे...’, बरेली में विवाहिता की संदिग्ध मौत; ढाई महीने पहले ह... Punjab Health Scheme: पंजाब सरकार की आम लोगों से अपील; हेल्थ स्कीम का उठाएं लाभ, ऐसे करें जल्द रजिस्... Mumbai Customs Action: दुबई से तस्करी पर बड़ा एक्शन; मुंबई एयरपोर्ट पर 1.8 करोड़ का सोना और गैजेट्स ...
व्यापार

दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने, रिजस्टर करने के लिए लॉन्च किया पोर्टल

दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। दिल्ली सरकार ने ई-ऑटो  के रजिस्ट्रेशन और खरीदारी करने वाले लोगों के लिए माई ईवी वेबसाइट लॉन्च किया। इस पोर्टल को शहर में इलेक्ट्रिक ऑटो खरीदने और रजिस्टर करने की सुविधा मिलेगा। इसके साथ ही यह पोर्टल दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी के तहत ई-ऑटो की खरीद पर लोन में 5 फीसदी ब्याज की आर्थिक मदद भी देगी।

दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल लोगों को स्वीकृत वाहनों के कई विकल्प प्रदान करेगा, साथ ही यह सुनिश्चित करेगा कि उन्हें एक सहज स्वचालित चैनल के माध्यम से अपने लोन पर इंट्रेस्ट सबवेंशन प्राप्त हो।इलेक्ट्रिक ऑटो पर प्रदान की जाने वाली इंट्रेस्ट रेट सबवेंशन 30,000 रुपये के खरीद प्रोत्साहन पर 25,000 रुपये का अतिरिक्त प्रोत्साहन प्रदान करेगी। ईवी नीति के तहत 30,000 रुपये के लागू खरीद प्रोत्साहन और 7,500 रुपये तक के स्क्रैपिंग प्रोत्साहन इससे अतिरिक्त हैं।  इस योजना के माध्यम से, एक इलेक्ट्रिक ऑटो उपभोक्ता 25,000 रुपये तक का अतिरिक्त लाभ उठा सकेगा।

FAME-2 सब्सिडी पिछले साल से लागू है और इसे पहली बार 2019 में लॉन्च किया गया था। लाभ शुरू में 10,000 रुपये प्रति kWh पर तय किया गया था। लेकिन जून 2021 में सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए यह सीमा बढ़ाकर 15,000 रुपये प्रति kWh कर दी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अगले पांच सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन पर करीब 30 बिलियन डॉलर का निवेश किया जाएगा। यह सेक्टर 2020-2027 के बीच 40 फीसदी की सालाना दर  से विकास करेगा। सरकार भी अगले पांच सालों में देश में 70 हजार चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा दिए जाने वाले इन बेनेफिट्स के अलावा राज्य भी इलेक्ट्रिक वाहनों पर अलग-अलग ऑफर देते हैं। सेक्शन 80EEB के अंतर्गत जब ईवी का लोन चुकाने जाएंगे तो आपको 1।5 लाख रुपये तक की छूट मिलेगी। इसी सेक्शन के तहत दोपहिया इलेक्ट्रिक वाहन में भी टैक्स की छूट मिलती है। इंडिविडुअल टैक्सपेयर या व्यक्तिगत करदाता तौर पर ही इस टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button