ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
लाइफ स्टाइल

5 हेल्दी फूड्स से बढ़ाए वज़न

‘वज़न बढ़ाना आसान है, इसके लिए आपको सिर्फ खाना ही तो है’। यह मान्यता भले ही आम है लेकिन असल में वज़न बढ़ाना उतना ही मुश्किल होता है जितना घटाना और इसे नज़रअंदाज़ नहीं करना चाहिए। वज़न बढ़ाना काफी है। ऐसा इसलिए क्योंकि जहां भी वज़न बढ़ाने की बात आती है, वज़न बढ़ाने में लगने वाले समय, अस्वस्थ वज़न के पीछे के कारण, स्वस्थ वजन बढ़ाने के तरीकों आदि पर विशेष ज़ोर दिया जाना चाहिए। यह मोटापा, डायबिटीज़, हाइपरटेंशन आदि जैसी बीमारियों को दूर रखने के लिए ज़रूरी है।

सामन (Salmon) :  यह मच्छली ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होने के लिए पॉपुलर है, सामन स्वस्थ वसा से भरपूर होती है। इसके नियमित और सही मात्रा में सेवन से कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं, जैसे स्वस्थ वज़न बढ़ना, संज्ञानात्मक कौशल में सुधार, नेत्र स्वास्थ्य को बढ़ावा देना आदि।
चिकन  :  लीन मीट प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है। रेड मीट के बजाय इसके स्वस्थ वसा और कम कैलोरी की वजह से चिकन के सेवन की सलाह दी जाती है। यह न सिर्फ मांसपेशियों के निर्माण के कारण स्वस्थ वज़न में सहायता कर सकता है, बल्कि खाने के स्वाद को भी बढ़ा सकता है।
प्रोटीन शेक  :  प्रोटीन शरीर का निर्माण खंड है, इसलिए शरीर की प्रोटीन आवश्यकताओं को पूरा करना ज़रूरी है। प्रोटीन शेक के अलावा प्रोटीन की रोज़ाना खुराक पाने का बेहतर तरीका क्या हो सकता है?
मेवे और बीज  :  आपको अपनी डाइट में खूब सारे मेवे और बीज शामिल करने चाहिए। इनको खाने में शामिल करना आसान है और यह तेज़ी से हेल्दी वज़न बढ़ाने का काम भी करते हैं।
अंडे :  यह एक सिम्पल खाना है, लेकिन काफी हेल्दी भी। अंडे को सुपरफूड माना जाता है, हालांकि, इसकी मात्रा थोड़ी बढ़ा दी जाए, तो यह हेल्दी वज़न बढ़ाने में काम आ सकता है। अंडों में प्रोटीन की मात्रा काफी ज़्यादा होती है और यह वज़न बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

Related Articles

Back to top button