ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

अरुण जेटली के निधन पर नीतीश कुमार ने जताया दुःख, बिहार में 2 दिन के राजकीय शोक की घोषणा

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने जेटली के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि जेटली का निधन उनकी व्यक्तिगत क्षति है। राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। इस बीच, मुख्यमंत्री ने अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक प्रकट करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जेटली विलक्षण प्रतिभा के धनी थे। उन्होंने भारत सरकार में कई महत्वपूर्ण मंत्रलयों की जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निवर्हन किया। वे एक उत्कृष्ट न्यायविद भी थे।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘जेटली ने उच्च राजनीतिक मूल्यों एवं आदर्शो की बदौलत सार्वजनिक जीवन में उच्च शिखर को प्राप्त किया। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत राजनीतिक सीमाओं के परे सभी विचारधारा के राजनीतिक दलों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया।’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अरुण जेटली से मेरा व्यक्तिगत संबंध था, उनके निधन से मैं काफी मर्माहत हूं। जेटली जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता, उनकी कमी हमेशा खलेगी।’

जेटली के निधन पर राज्य सरकार ने दो दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले और परमात्मा दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की शक्ति दे। इसी बीच अरुण जेटली के निधन के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शनिवार को गया जाने का कर्यक्रम भी रद्द कर दिया गया है। पूर्व वित्त मंत्री जेटली का शनिवार की दोपहर दिल्ली में निधन हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button