ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
विदेश

इमरान खान का सरकार बचाने का नया फॉर्मूला, सत्ता संकट के बीच खान अब सहयोगी दलों को लुभाने में जुटे

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया जा चुका है। ऐसे में सत्ता संकट के बीच खान अब सहयोगी दलों को लुभाने में जुट गए हैं। खबर है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ने एमक्यूएम को पोर्ट्स और शिपिंग मंत्रालय देने का फैसला किया है। सोमवार को पीटीआई ने पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर पाकिस्तान मुस्लिम लीग (PML-Q) के नेता चौधरी परवेज इलाही के नाम का ऐलान किया।

बंदरगार और नौवहन मंत्रालय की पेशकश की जाएगी। खास बात है कि पार्टी लंबे समय से इस मंत्रालय की मांग कर रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार का प्रतिनिधिमंडल इस संबंध में MQM-P के नेतृत्व से भी मुलाकात करने वाला है। नेशनल असेंबली में MQM-P के पास सात वोट हैं और इसके चलते पीटीआई के लिए पार्टी का समर्थन काफी अहम है।

इससे पहले विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैसी ने भी पीटीआई सरकार के सहयोगी दलों मुत्ताहिदा कौमी मूवमेंट (MQM) और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-क्यू से संपर्क साधा था। फिलहाल, अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर PML (Q) का रुख स्पष्ट नहीं हो पाया है।

नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पेश होने के बाद पीएम खान के खाते में 161 वोट थे। फिलहाल, कार्यवाही 31 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी गई है। विपक्षी दलों ने 8 मार्च को खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव दाखिल किया था। विपक्ष इमरान सरकार पर महंगाई, अर्थव्यवस्था समेत कई मुद्दों पर निशाना साध रहा है।

Related Articles

Back to top button