ब्रेकिंग
हरदोई: गुटखा थूकने पर बवाल, भिड़े दो गुट… लहराई राइफल; चार युवकों को उठा ले गई पुलिस ‘हैलो, CBI अधिकारी बोल रहा हूं…’ लखनऊ में 100 साल के बुजुर्ग और बेटे को 6 दिन तक रखा ‘कैद’, ठगे 1.29... साइबर सिटी गुरुग्राम के इन 2 इलाकों पर चला बुलडोजर, 3 कॉलोनियां की ध्वस्त 14 दिन में Rajinikanth की फिल्म ने पार किए 500 करोड़, खतरे में पद्मावत-सैयारा का रिकॉर्ड 3 जून ने हमें बहुत खुशी दी, लेकिन 4 जून को सब बदल गया… RCB ने तीन महीने के बाद क्यों तोड़ी चुप्पी? ईरान के लोग राजधानी तेहरान को छोड़ इन इलाकों में क्यों खरीद रहे हैं घर? क्या महंगी होने वाली है चांदी? 3 दिन बाद बदलने वाला है ये नियम आपकी लापरवाही, हैकर्स की कमाई! OTP और कार्ड के भी बिना खाली हो सकता है अकाउंट दाईं और बाईं सूंड वाले गणपति, घर और मंदिर में क्यों रखी जाती हैं अलग-अलग तरह की प्रतिमाएं? चिया या फ्लैक्स सीड्स, वजन घटाने के लिए दोनों में से क्या है ज्यादा फायदेमंद?
देश

 दिव्यांग बेटी आयुषी ने रचा इतिहास, जीते तीन स्वर्ण पदक

14 साल की दिव्यांग, 8 कक्षा की मेधावी छात्रा आयुषी जिसकी हिम्मत इतनी बुलंद कि दिव्यांगता भी उसके जज्बे के आगे बौनी साबित होती है। कर्णनगरी (हरियाणा का करनाल जिला) को भी अपनी इस पैरा तैराक बेटी पर नाज है जो अब पैरालंपिक में देश के लिए सोना जीतना चाहती हैं। बेटी की उपलब्धियों को दूसरों के लिए मिसाल बनाने के इरादे से घरौंडा के विधायक हरविंद्र कल्याण ने आयुषी को अपने विधानसभा क्षेत्र में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का ब्रांड एंबेसडर घोषित कर दिया है।

स्पेस वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग को अपना आदर्श मानने वाली आयुषी भगवान श्रीकृष्ण के ठाकुर स्वरूप की भी अनन्य भक्त हैं और ठाकुर स्वरूप हमेशा साथ रखती हैं। करीब 8 साल की उम्र से तैराकी कर रही आयुषी 87 प्रतिशत दिव्यांग है। उसकी पांच मेजर सर्जरी हो चुकी है और सात वर्ष तक पैरों में प्लास्टर चढ़ा रहा मगर ये विपरीत परिस्थितियां आयुषी की उड़ान को रोक नहीं पाई।वर्ष 2017 से तैराकी कर रही आयुषी को उन दिनों काफी दिक्कत हुई जब कोविड काल में सभी स्वीमिंग पूल बंद हो गए जोकि अभी तक बंद हैं। पिता अनिल ठकराल बताते हैं कि ऐसी स्थिति में कोच रवींद्र संधू ने बेटी आयुषी को अपना अभ्यास जैसे-तैसे जारी रखने को कहा।जब कुछ समझ नहीं आया तो कोच ने आयुषी से मूनक नहर में प्रेक्टिस जारी रखने की पेशकश की। नहर में जहरीले जल जीवों के खतरे के बावजूद आयुषी इस प्रस्ताव पर तैयार हो गई और रोजाना सुबह चार बजे उठकर अपने पिता के साथ मूनक नहर में अभ्यास के लिए पहुंच जाती थी।

इसी अभ्यास के बूते 25 से 27 मार्च के बीच राजस्थान के उदयपुर में आयोजित 21वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में आयुषी ने 50 मीटर बैक स्ट्रोक में, 50 मीटर फ्री स्टाइल और 100 मीटर बैकस्ट्रोक इवेंट में तीन स्वर्ण पदक झटक कर हैट्रिक लगाते हुए हरियाणा का नाम देश में रोशन किया। इससे पहले वर्ष 2017 से अब तक विभिन्न जिला, राज्य व राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में आयुषी कई स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक जीत चुकी है। अब उदयपुर में आयुषी की जीत पर कर्णनगरी को नाज है।

Related Articles

Back to top button