ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
मध्यप्रदेश

घनी बस्ती में शराब दुकान खोलने पर बवाल, आक्रोशित लोगों ने देर रात सड़क पर लगाया जाम, मंत्री के आश्वासन पर मामला हुआ शांत

भोपाल। मध्यप्रदेश में शराब को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शरारबंदी को लेकर जारी सियासत के बीच नई शराब दुकान खोलने को लेकर जमकर बवाल हो गया। घनी बस्ती में सरकार द्वारा नई शराब दुकान खोलने की जानकारी लगते ही लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। देररात सड़क पर जाम लगा दिया जिससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई, वहीं विरोध में सड़क पर जाम की खबर लगते ही त्रेक्षीय विधायक और मंत्री मौके पर पहुंचे लोगों को समझाया। शराब नहीं खुलने के मंत्री आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

जानकारी के मुताबिक रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म नंबर एक के पास द्वारका नगर के रहवासियों ने नई शराब दुकान खोलने को लेकर देर रात जमकर हंगामा किया। नई दुकान के विरोध में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि लोगों से चर्चा किए बिना ही रिहायशी इलाके में शराब दुकान खोलने की तैयारी कर ली गई थी। इसकी जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और युवा सड़क पर उतर गए। सभी ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर चक्काजाम करने से वहां पर यातायात व्यवस्था गड़बड़ा गई थी। चक्काजाम की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक और मंत्री

विश्वास सारंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों का समझाने का प्रयास किया। उन्हें भी लोगों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। उन्होंने लोगों का आश्वासन दिया नई शराब दुकान नहीं खुलेगी तब मामला शांत हुआ।

Related Articles

Back to top button