ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
उत्तरप्रदेश

होटल के कमरे में देवरानी के साथ पति को देख महिला सिपाही के उड़े होश, हंगामा-हाथापाई

मैनपुरी  ईशन नदी पुल के समीप स्थित एक होटल में सिपाही पति को कमरे में देवरानी के साथ देख महिला सिपाही का पारा चढ़ गया। उसने हंगामा करते हुए पति से हाथापाई कर दी। सिपाही के साथ मौजूद महिला मौका पाकर निकल गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और सिपाही दंपती को थाने ले गई। वहां करीब एक घंटे तक चली बातचीत के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया।
आगरा के एक थाने में तैनात महिला सिपाही बृहस्पतिवार की दोपहर ईशन नदी पुल स्थित एक होटल पर पहुंची। वहां उसे सिपाही पति एक कमरे में मौजूद मिला, उसके साथ देवरानी भी थी। दोनों को साथ देख महिला सिपाही भड़क गई और जमकर हंगामा किया। हंगामा होता देख होटल के कर्मचारी जुट गए। इस बीच सिपाही के साथ कमरे में मौजूद महिला मौका पाकर वहां से निकल गई।
पति के साथ हाथापाई की
महिला ने पति को पकड़ कर हाथापाई करना शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस हंगामा कर रही महिला आरक्षी व उसके पति को कोतवाली ले गई। महिला का आरोप था कि पति आगरा में एक अधिकारी की गाड़ी चलाता है। उसके अपने भाई की पत्नी के साथ संबंध हैं, उसने आज होटल में पति को पकड़ लिया तो महिला भाग गई। कोतवाली पुलिस की मौजूदगी में करीब एक घंटा तक पंचायत होती रही। बाद में दंपती के बीच समझौता हो गया।

इंस्पेक्टर कोतवाली अनिल कुमार ने बताया कि आरक्षी दंपती की आगरा में तैनाती है, दोनों के बीच हंगामे की सूचना पर पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आई थी। दोनों के बीच बातचीत के बाद समझौता हो गया।

Related Articles

Back to top button