ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली मेट्रो की खास तैयारी: सुबह 4 बजे से शुरू होंगी ट्रेनें, रक्षा मंत्रालय ने ... भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ...
देश

सड़क पर प्यास से तड़प रहे बंदर के पास आया पुलिसवाला, फिर किया दिल छू लेने वाला काम

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों हजारों वीडियो वायरल होते रहते हैं, उनमें से प्यासे बंदर का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप हैरान रह जाएंगे.

पुलिस अधिकारी ने प्यासे बंदर किया पिलाया पानीपोस्ट के कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बातइंटरनेट पर वीडियो जमकर हो रहा वायरलViral Video: दयालु होने में कोई बुराई नहीं है, खासकर उन जानवरों के लिए जो इंसानों की तरह इंटेलिजेंट नहीं हैं. दया का ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है जिसमें महाराष्ट्र (Maharashtra) में पुलिस प्यासे बंदरों को पानी पिलाती दिख रही है. मुंबई-अहमदाबाद मार्ग (Mumbai-Ahmedabad Route) पर मालशेज घाट पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पास के जंगलों से सड़क पर निकलने वाले जानवरों को देने के लिए पानी की कई बोतलें ले जाते हुए देखा गया था.

पुलिस अधिकारी ने प्यासे बंदर किया पिलाया पानी

दिल दहला देने वाली घटना के एक वीडियो में, एक पुलिस अधिकारी को बंदर को पानी पिलाने के लिए एक बोतल पकड़े हुए देखा जा सकता है. बंदर भी बोतल को हाथ से पकड़कर अपनी प्यास बुझाता है. StreetDogsofBombay नाम के एक इंस्टाग्राम पेज ने वीडियो साझा किया.

पोस्ट के कैप्शन में लिखी दिल छू लेने वाली बात

इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, ‘अंत तक देखें- मासूम जानवर के प्रति दया और करुणा के लिए महाराष्ट्र पुलिस को सलाम. गर्मी बढ़ रही है और छोटे जानवर पानी की तलाश में हैं, इसलिए कृपया अपने घर के बाहर पानी के कटोरे रखें और उन्हें गर्मी से बचाएं. इसके अलावा, हम अक्सर किसी दुकान/होटल के पास आवारा जानवरों को इस उम्मीद में घंटों खड़े देखते हैं कि कोई बचा हुआ खाना उसे दे दे. उन्हें क्या मालूम कि खाने के लिए दुकानों पर पैसों की जरूरत पड़ती है. वहीं, कुछ लोग पालतू और आवारा कुत्तों के बीच भेदभाव करते हैं. आवारा जानवरों को लोग गंदगी मानते हैं.’

इंटरनेट पर वीडियो जमकर हो रहा वायरल

घटना का वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो गया और लोग पुलिस की दया और करुणा की भावना से प्रभावित हुए. एक यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा, ‘यह वीडियो दिल छू लेने वाला है.’ वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘भगवान उस शख्स को आशीर्वाद दें, जिसने जानवर की मदद की.’ इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

Related Articles

Back to top button