ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
विदेश

रूसी सैनिकों ने निहत्थों को मारा, महिलाओं-बच्चों पर जुल्म ढाए, रूस को सुरक्षा परिषद से बाहर करना जरूरी

कीव । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रूस के हमले के बाद पहली बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने यूक्रेन में रूसी सैनिकों की बर्बरता को दुनिया के सामने रखा। जेलेंस्की ने आरोप लगाया कि रूसी सैनिकों ने यूक्रेन में निहत्थे लोगों को मारा और महिलाओं के साथ रेप किया। उन्होंने रूस को संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद से निकालने की मांग की।  जेलेंस्की ने कहा इससे रूस अपने खिलाफ लाने वाले प्रस्तावों को रोक नहीं सकेगा।  लेकिन तकनीकी खराबी के कारण ऐसा हो न सका। जेलेंस्की ने कहा कि बुचा शहर में रूसी सेना ने कोई भी ऐसा अपराध नहीं है, जो न किया हो। उन्होंने दावा किया कि लोगों को सड़क पर, उनके घरों में गोली मार दी गई। कई लोगों को कुओं में फेंक दिया गया। रूसी सैनिकों ने अपनी शैतानी खुशी के लिए लोगों को सड़क के बीच टैंकों से कुचल दिया। उन्होंने कहा कि रूसी सैनिकों कार्रवाई इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों जैसी है। उन्होंने कहा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सिर्फ नफरत को फैलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षा कहां है, जिसे देने की बाद सुरक्षा परिषद करता है। शांति कहां है, वे गारंटी कहां हैं, जिनकी संयुक्त राष्ट्र को देने की आवश्यकता है। उन्होंना कहा कि बुचा के अलावा दुनिया को अभी यह देखना बाकी है कि रूसी सेना ने यूक्रेन के अन्य हिस्सों में और क्या युद्ध अपराध किए होंगे। भूगोल अलग हो सकता है, लेकिन लेकिन क्रूरता समान है, अपराध समान हैं, और जवाबदेही अनिवार्य होनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button