ब्रेकिंग
Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ... Bandar Teaser Release: 'बंदर' बनकर लौट रहे बॉबी देओल; जानें कब रिलीज होगा टीजर और राम चरण-वरुण धवन स... Hantavirus Alert: 23 देशों में फैला हंतावायरस का प्रकोप; जानें क्या हैं लक्षण और भारत के लिए कितना ह... Court Verdict: पत्नी की सैलरी 1.5 लाख, फिर भी मांगी एलिमनी; कोर्ट ने पति को राहत देते हुए अर्जी की ख... Cyber Security Guide: क्या है डार्क वेब और यह आपकी प्राइवेसी के लिए क्यों है खतरा? बचाव के 4 बड़े तर... Vat Savitri Vrat 2026: 16 मई को है वट सावित्री पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा Skin Care Tips: केले में मिलाकर लगा लें यह एक चीज, कांच जैसा चमकेगा चेहरा; महंगी फेशियल की होगी छुट्...
व्यापार

भारतीय रिजर्व बैंक ने विनियमित बाजारों की 18 अप्रैल से बदली टाइमिंग

RBI के नियमन वाले बाजारों में 18 अप्रैल से कारोबार 10 बजे के बजाय सुबह 9 बजे से ही शुरू हुआ करेगा। RBI  ने कहा कि वह 18 अप्रैल से मुद्रा बाजार कारोबार के पूर्व-कोरोना महामारी समय को बहाल करेगा। 18 अप्रैल से मुद्रा बाजार कारोबार सुबह 9 बजे के शुरू हुआ करेगा, जो अभी सुबह 10 बजे से शुरू होता है। रिज़र्व बैंक द्वारा विनियमित विभिन्न बाजारों के लिए व्यापारिक घंटों को परिचालन संबंधी अव्यवस्थाओं और COVID-19 द्वारा उत्पन्न स्वास्थ्य जोखिमों के ऊंचे स्तर को देखते हुए 7 अप्रैल, 2020 से संशोधित किया गया था। इसके बाद, परिचालन संबंधी बाधाओं में कमी के साथ, 9 नवंबर, 2020 से व्यापारिक घंटों को आंशिक रूप से बहाल कर दिया गया था।
RBI ने एक बयान में कहा कि लोगों की आवाजाही और कार्यालयों के कामकाज पर प्रतिबंधों में पर्याप्त ढील के मद्देनजर अब विनियमित वित्तीय बाजारों में कारोबार की शुरुआत के लिए पूर्व-महामारी समय (सुबह 9 बजे) को बहाल करने का निर्णय लिया गया है। कॉल/नोटिस/टर्म मनी मार्केट ऑपरेशन के लिए समय को संशोधित कर सुबह 9 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक कर दिया जाएगा, जो अभी सुबह 10 बजे से दोपहर 3.30 बजे तक है। सरकारी प्रतिभूतियों में मार्केट रेपो के लिए संशोधित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा, जो अभी सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक है।

सरकारी प्रतिभूतियों में ट्राई-पार्टी रेपो का संशोधित समय सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा, जो अभी सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक है। सभी के बंद होने का समय समान रहेगा। खुलने का समय वर्तमान 10 बजे से एक घंटे पहले करके 9 बजे कर दिया गया है। नया समय 18 अप्रैल, 2022 से लागू होगा। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मौद्रिक समीक्षा के बाद सभी वित्तीय बाजारों में कारोबार 18 अप्रैल से सुबह नौ बजे से शुरू किए जाने की घोषणा की थी।

Related Articles

Back to top button